वाहन की टक्कर से बाइक सवार छात्र की मौत, जाम-प्रदर्शन

a4d9c356-605f-4f15-9fa5-7828377049a5
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

मुजरिया। बदायूं मेरठ हाईवे मार्ग बदायूं मेरठ हाईवे मार्ग पर मुजरिया गांव के पास एसएस गर्ल्स इंटर कॉलेज मुजरिया के नजदीक सामने से रॉन्ग साइड से आ रही पिकअप ने सामने से आ रही बाइक सवार को टक्कर मार दी। पिकअप को ब्यास ढाबा आर के पब्लिक के सामने खड़ी कर दी । बाइक सवार सोनू यादव की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना के आधार पर परिवार जन व गाव वाले एकत्रित होकर जाम लगाने का प्रयास किया। घटना लगभग 4:30 बजे की है । मौके पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में सब को समझा-बुझाकर पोस्टमार्टम के लिए शव को कब्जे में लिया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow


वहां एकत्रित लोगों को नवागत प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार ने समझा-बुझाकर जाम लगा रहे लोगों को आश्वासन दिया।
घटनाक्रम के अनुसार थाने के सामने लगभग 5 दर्जन से अधिक लोगों की भीड़ जुटी रही ।थाना पुलिस गेट के सामने खड़ी भीड़ पर कड़ी नजर रखी । इतना ही नहीं ठीक 5:00 बजे मुजरिया गांव पर ट्रैक्टर डल्लब को हाईवे से ग्रामीण महिलाओं के द्वारा कतार बना कर बैठा कर जाम लगा दिया जहां पर 5:30 बजे तक थाना पुलिस नहीं पहुंची उसके उपरांत 6:00 बजे मुजरिया सहसवान, बिल्सी,उझानी, पुलिस भारी संख्या में पहुंचकर वहां जाम लगा रहे लोगों को समझा-बुझाकर आश्वासन देकर जाम खुलवाने का प्रयास किया आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस के आश्वासन तथा अधिकारियों के आश्वासन पर जाम खोल दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

थाना मुजरिया पुलिस ने पिकअप को एसडीएम ढाबा आर के पब्लिक स्कूल के सामने से बरामद कर थाने में खड़ी कर लिया व्यास शर्मा अपना ढाबा बंद करके फरार हो गया इतना ही नहीं उसके 3 लड़के भी फरार हो गए बताया जाता है की पिकअप रॉन्ग साइड में तेज स्पीड से लहराती हुई जा रही थी जोकि उधर से आ रहे बाइक सवार को जोरदार टक्कर मारकर कुचल दिया ।सोनू यादव 17 वर्ष पुत्र नवल किशोर निवासी मुजरिया गांव मुजरिया गांव कक्षा 11 का अध्ययनरत छात्र एसएस गर्ल्स इंटर कॉलेज मुजरिया का था।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights