सहसवान। हमउम्र दोस्त के साथ नहाने गया किशोर नदी में डूब गया। काफी तलाश के बाद उसे नदी से निकाला गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। स्वजन बिना पीएम के शव को घर ले गए। हादसा बुधवार दोपहर करीब 12 बजे गांव बडेरिया के पास हुआ। गांव निवासी छोटे का 12 वर्षीय पुत्र अजीत अपने एक हमउम्र दोस्त के साथ नदी में नहाने गया था। नहाने के दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूब गया। साथ गए किशोर ने शोर मचाया तो आसपास के ग्रामीण एकत्र हो गए और अजीत की तलाश शुरू कर दी। काफी तलाश के बाद लोगों ने अजीत को नदी से निकाला। स्वजन उसे चिकित्सक के यहां लाए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रोते बिलखते स्वजन शव को घर ले गए।