बिल्सी। नवागत पुलिस क्षेत्राधिकारी बलदेव सिंह खनेड़ा के निर्देश पर स्थानीय कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में आज मंगलवार को पुलिस ने पैदल रुट मार्च किया। साथ ही जगह-जगह पर संदिग्ध बाइक सवारों की चेकिंग की। इससे लोगों में काफी अफरा-तफरी मची गई। इस दौरान पुलिस ने कोतवाली मोड़, अंबियापुर चौराहा, देववाणी चौराहा, खैरी बस स्टैंड एवं मुख्य बाजार में रुट मार्च किया। उन्होने कहा कि रुट मार्च से अपराधियों में भय बना रहता है। जिससे आपराधिक घटनाएं भी कम होती है। उनके साथ एसआई रामेंद्र सिंह, हरिओम, राजेश यादव, अनिल राणा, परम सिंह, रामलखन, मुस्तफा सैफ़ी, सुमित, मोनू, अंकित आदि मौजूद रहे।