उझानी में प्राइवेट अस्पताल में ऑप्रेशन के बाद महिला की हालत बिगड़ी,बरेली में उपचार के दौरान मौत

73d3d728-6ee9-4d1a-86ee-2e81fa54a6ca
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उझानी।नगर के पंजावी कॉलोनी में स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में ऑप्रेशन के बाद महिला की हालत बिगड़ने के बाद डॉक्टर के हाथ- पैर फूल गये और आनन-फानन में महिला को रैफर कर दिया।वहीं महिला की हालत बिगड़ती देख परिजनों ने उसे बरेली भर्ती कराया।जहां सुबह महिला की मौत हो गई।महिला की मौत के बाद परिजनो ने महिला के शव को प्राइवेट अस्पताल के बाद जमकर हंगामा काटा।सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंच गई।बाद में दोनों में आर्थिक समझौता हो गया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

बिल्सी थाना क्षेत्र के ग्राम हैवतपुर निवासी जुबैदा पत्नी रोशन अली के पित्त में पथरी थी तो वह उझानी कस्वे में पंजावी कॉलोनी लिंक रोड पर स्थित संजीवनी हॉस्पीट्ल में उपचार के लिये 24 सितम्बर शुक्रवार को डॉक्टर आर.के अरोरा के यहां आयी तो डॉक्टर ने उन्हें भर्ती कर लिया और शनिवार को उनका पित्त का ऑप्रेशन कर दिया।ऑप्रेशन के बाद जुबैदा की हालत बिगड़ने लगी,लेकिन डॉक्टर दिलासा देता रहा।सोमवार की सुबह जुबैदा की हालत बिगड़ती देख डॉक्टर ने परिजनों से जुबैदा को कहीं और ले जाने को कहा तो परिजन महिला को हायर सेंटर बरेली उपचार को ले गये।जहां मंगलवार की सुबह जुबैदा की उपचार के दौरान मौत हो गई।महिला की मौत के बाद परिजनों ने महिला के शव को लाकर प्राइवेट अस्पताल गेट पर रखकर कई घन्टे जमकर हंगामा काटा।हंगामा होते देख अस्पताल स्टाफ ने अस्पताल का गेट बन्द कर लिया।हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझाने का प्रयास किया।वहीं जुबैदा के बेटे अफजल ने डॉक्टर पर आरोप लगाते हुए बताया कि डॉक्टर ने उसकी माँ का गलत ऑप्रेशन किया है।इसलिए उसकी माँ की मौत हुई है।वहीं काफी हंगामे के बाद दोनों पक्षों में आर्थिक समझौता हो गया और परिजन महिला के शव को अपने गांव ले गये।महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights