भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश प्रवक्ता “अवनीश त्यागी” का हुआ स्वागत

02f5ac97-f2d0-46fa-a9a8-b1d8f43f7a3d
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

गाजियाबाद। अपनी दमदार लेखनी के माध्यम से आम जनमानस की सशक्त आवाज़ रह चुकें वरिष्ठ पत्रकार “अवनीश त्यागी” ने अब पत्रकारिता से सेवानिवृत्त होने के बाद में भाजपा में उत्तर प्रदेश प्रवक्ता के रूप में हाल ही में अपनी नयी पारी की शुरुआत की है। “अवनीश त्यागी” के द्वारा प्रदेश प्रवक्ता का दायित्व ग्रहण किए जाने के बाद आज उनके प्रथम बार गाजियाबाद आगमन पर उनका भाजपा युवा मोर्चे के पूर्व राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य संदीप त्यागी के नेतृत्व में जोरदार स्वागत व अभिनंदन किया गया। इस मौके पर संबोधित करते हुए “अवनीश त्यागी” ने पार्टी आला कमान के द्वारा उन्हें प्रदेश प्रवक्ता जैसी महत्वपूर्ण पद की ज़िम्मेदारी दिए जाने पर आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में केंद्र सरकार और उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार देश और प्रदेश को लगातार विकास के पथ पर बहुत तेजी से अग्रसर करके विकास के नितनये आयाम स्थापित कर रही है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा की प्रचंड बहुमत के साथ एकबार फिर से सरकार बनेगी। क्योंकि उत्तर प्रदेश की जनता ने पूर्व की गैरभाजपाई सरकारों में प्रदेश में व्याप्त भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी को देखा है, आज उत्तर प्रदेश योगीराज में विकास की नयी गाथा लिख रहा है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

भाजपा के वरिष्ठ नेता संदीप त्यागी ने नवनियुक्त प्रवक्ता “अवनीश त्यागी” को तहेदिल से हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए उनको बेहद महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देने के लिए भाजपा के समस्त शीर्ष केन्द्रीय व प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया, संदीप त्यागी ने कहा की जिस तरह से “अवनीश त्यागी” ने दैनिक जागरण समाचारपत्र में अपने सेवाकाल के दौरान पत्रकारिता के नये आयाम स्थापित किये थे, वह ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि उसी तरह त्यागी अपनी राजनीतिक पारी में भी सफलता के नये आयाम स्थापित करते हुए हम सभी लोगों का मार्गदर्शन करेंगे और भाजपा को मजबूत करेंगे।

इस अवसर भाजपा किसान मोर्चे के गाजियाबाद महानगर उपाध्यक्ष नितिन त्यागी ने “अवनीश त्यागी” का स्वागत करते हुए प्रदेश प्रवक्ता का दायित्व देने के लिए शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया और उन्हें अपने सफल कार्यकाल के लिए अग्रिम शुभकामनाए दी।

इस अवसर पर राष्ट्रीय त्यागी युवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष त्यागी ने “अवनीश त्यागी” को बधाई देते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद ही नहीं बल्कि पूर्ण भरोसा है कि भाजपा में प्रदेश प्रवक्ता का दायित्व मिलने के बाद भी अवनीश जी बिरादरी के सभी भाईयों की मदद के लिए पूर्व की भांति हमेशा खड़े रहेंगे।
इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश मंत्री राहुल त्यागी, भाजपा मेरठ महानगर के उपाध्यक्ष राकेश त्यागी, भाजपा युवा मोर्चा मेरठ के महानगर मंत्री अंबुज त्यागी, अनिल त्यागी, नरवीन त्यागी, समाजसेवी माधव चौधरी, वीवीआईपी सोसायटी के सचिव सौरभ त्यागी, प्रेम त्यागी मोरटा, सुधीर त्यागी डिडौली, मनोज त्यागी, सुरेंद्र त्यागी, सचिन त्यागी, धर्मेंद्र चौधरी, श्री सिद्धि विनायक फाऊंडेशन के उपाध्यक्ष मनीष त्यागी व महासचिव मोहित त्यागी, सीएसएम क्रिकेट ग्राउंड के निदेशक शशांक त्यागी, समाजसेवी विवेक झा, एडवोकेट राहुल शर्मा, एडवोकेट राजकुमार शर्मा, नीरज त्यागी, संजय त्यागी, गौरव त्यागी, नितिन त्यागी आदि गणमान्य नागरिक कार्यक्रम में उपस्थित थे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights