2022 में आबिद रजा को विधायक बनाने का लिया संकल्प : पिछड़ा समाज

54381c67-d599-47b7-b0cd-ae82ec2b7b37
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

जनता तय करें आपको सोचने वाला नेता चाहिए या काम करने वाला नेता चाहिए : पूर्वमंत्री आबिद रज़ा

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

बदायूं।आज शहर के आरफीन मैरिज हॉल में” पिछडे समाज” का सम्मेलन आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में पूर्व राज्य मंत्री आबिद रजा मौजूद रहे । सम्मेलन में विशेष तौर पर पिछड़े समाज के मौर्य समाज के 58 गांव व कशयप समाज के 42 गांव के सम्मानित व्यक्तियों ने हिस्सा लिया । मौर्य समाज व कश्यप समाज के मुख्य लोगों ने पूर्व मंत्री आबिद रजा को चांदी का मुकुट पहनाकर तथा पगड़ी पहनाकर स्वागत करते हुए सन 2022 के चुनाव में आबिद रजा को भारी वोटों से विजयी बनाने का संकल्प लिया। कश्यप समाज केे भी कई संभ्रांत लोगों ने भी पगड़ी पहनाकर आबिद रजा का स्वागत किया।

ज्ञात रहे इससे पहले भी यादव समाज, ठाकुर समाज, कुर्मी समाज ,लोधे समाज व पाली समाज का सम्मेलन भी आयोजित हो चुका है पिछले सम्मेलनों में भी आबिद रजा को विजयी बनाने का संकल्प लिया जा चुका है ।

आज के सम्मेलन में मौर्य समाज व कश्यप समाज के मुख्य वक्ताओं ने अपने भाषण में कहा हमारे समाज को सिर्फ वोट लेने के लिए इस्तेमाल किया जाता रहा है। हमारे समाज के गांव में कोई विकास नहीं कराया गया, ना ही हमारे समाज के नौजवानों की नौकरियां लगाए लगवाई गई । सिर्फ आज तक नेताओं ने अच्छी-अच्छी बातों से हमारे समाज को बेवकूफ बनाया है ।हमारे समाज ने पहले आबिद रजा को वोट नहीं दिया था लेकिन आबिद रज़ा ने हमारे समाज के किसी व्यक्ति का कोई नुकसान नहीं किया। और ना ही हमारे समाज में कोई गुटबाजी की। आबिद रजा जब 2012 से 2017 तक विधायक रहे तब हम लोगों ने आबिद रजा के काम करने का तरीका देखा है उन्होंने क्षेत्र के विकास के साथ-साथ अपने समर्थकों के मान सम्मान में कोई कमी नहीं आने दी ।सरकारी विभागों में आबिद रजा का दबदबा रहता था तथा अधिकारी उनकी सिफारिशों को बहुत ध्यान से सुनते थे तथा उनके कहने पर काम हर हाल में होता था इन्हीं सब विशेषताओं को देखकर हमारे समाज के लोगों ने सन 2022 के चुनाव में आबिद रजा का साथ देने का फैसला किया है । सम्मेलन में सभी सम्मानित लोगों ने हाथ खड़े करके आबिद रजा को विजयी बनाने का संकल्प लिया और यह भी कहा आबिद रजा चाहे किसी भी पार्टी से चुनाव लड़े हमारा समाज आबिद रजा को विधायक बनाने का पूरा प्रयास करेगा।

सम्मेलन में पूर्व मंत्री आबिद रजा ने कहा भाजपा सरकार ने 2017 के चुनाव में जनता को गुमराह करके वोट हासिल किया नोटबंदी के दौरान वादा किया था हर गरीब के खाते में 15 -15 लाख रुपए आ जाएंगे और हर बेरोजगार को नौकरी मिल जाएगी तथा हर बेघर को घर दे दिया जाएगा ।हमने अपने कार्यकाल में बेघर लोगों के लिए बदायूं में 25 करोड़ के आसरा आवास तथा वजीरगंज में 10 करोड़ के आवास बनवाने शुरू कर दिए थे । अपनी विधानसभा के अलावा भी हमने सैदपुर ,मुड़िया ,फैजगंज बेहटा में भी आसरा आवास को धन आवंटित कराया था। हमने अपने कार्यकाल में 700 नल लगवाए थे लोहिया व जनेश्वर मिश्र गांव घोषित कराकर उन गांवों में विकास कार्य कराए थे तथा सैकड़ों करोड़ के विकास कार्य कराए ।

बदायूं शहर में हमने मौजूदा विधायक से 10 गुना ज्यादा कार्य कराए थे शहर में जो हमने लाइट व चौराहों पर ठंडे पानी के फ्रिज लगवाए थे उनको वर्तमान विधायक मेंनटेन तक नहीं करा पाए जबकि वह सरकार में नगर विकास मंत्री हैं उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान विधायक का कार्यकाल समाप्त होने वाला है और आखरी वक्त की में सीवर लाइन ,सोलिड बेस्ट के कामों का झूठा प्रचार अखबारों में करा कर जनता को गुमराह करना चाहते हैं । मैं वर्तमान विधायक से पूछना चाहता हूं साढ़े 4 साल वह क्या करते रहे। देहात में ग्राम निधि व शहरों में नगरपलिका की निधि से होने वाले कामों पर प्रधान व चेयरमैनो पर सत्ता का दबाव बनाकर उद्घाटन किए है। शहर विधायक यह बताएं उन्होंने नगर विकास से क्षेत्र में कितना धन आवंटित कराया।

2 दिन पहले उन्होंने शहर में झाड़ू लगाकर यह साबित कर दिया कि उनके क्षेत्र में सफाई नहीं होती नगर विकास मंत्री होने के बाद उनके शहर में अगर सफाई नहीं होती तो नैतिकता के आधार पर उनको इस्तीफा दे देना चाहिए। विकास के मुद्दे पर मैं वर्तमान विधायक से पत्रकारों के समक्ष बहस करने को तैयार हूं उनके नगर विकास मंत्री होने के बावजूद हमने शहर में उनसे 10 गुना ज्यादा कार्य कराया है ।उन्होंने शहर के व देहात के विकास के बारे में सिर्फ सोचा है। विकास हकीकत में किया नहीं इसलिए बदायूं की जनता को 2022 में यह तय करना होगा कि उनको सिर्फ विकास के बारे में सोचने वाला नेता चाहिए या हकीकत में विकास करने वाला नेता नेता चाहिए

अंत में आबिद रज़ा ने पिछड़े समाज के सभी सम्मानित व्यक्तियों का धन्यवाद देते हुए कहा आपके सम्मान में हम कोई कमी नहीं आने देंगे और हमारे विधायक बनने पर आपके समाज के गांवों में विकास कार्य हर हालत में कराए कराए जाएंगे आप लोग जानते हैं आबिद रज़ा जो कहता है वह करता जरूर है ।आबिद रजा काम करने में यकीन करता है सोचने में नहीं ।

सम्मेलन में हीरालाल मौर्य ,वेद राम शाक्य ,विश्राम मौर्य, राम सिंह मौर्य ,राजवीर मौर्य ,दयाशंकर मौर्य, दोध सिंह मौर्य ,धनुष वीर मौर्य, अनिल मौर्य, एलकार मौर्य ,मोतीलाल मौर्य, प्रेमपाल मौर्य, सत्येंद्र मौर्य, महेंद्र मौर्य ,राजवीर मौर्य ,रविंद्र मौर्य, तेजपाल मौर्य , गिरीश मौर्य ,आराम सिंह मौर्य, रामवीर मौर्य, जितेंद्र मौर्य, जयपाल मौर्य ,पातीराम मौर्य ,हरपाल मौर्य ,ओमकार मौर्य रामविलास मौर्य ,राजकुमार मौर्य, दिनेश कश्यप ब्रह्मानंंद कश्य बालमुकुंद कश्यप, रामकिशोर कश्यप ,उमेश कश्यप, राम सिंह कश्यप ,गुरु कश्यप ,प्रदीप कश्यप ,वेद पाल कश्यप ,बृजेंद्रर कश्यप, डॉ राकेश कश्यप ,,महिपाल कश्यप ,छत्रपाल कश्यप, रामअवतार कश्यप ,सोहन पाल कश्यप ,हीरालाल कश्यप ,राजकुमार कश्यप, सत्येंद्र कश्यप ,,पप्पू कश्यप ,गजेंद्र कश्यप अमित कश्ययप, लटूरी कश्यप,, नेत्रपाल कश्यप,, बालक राम कश्यप, बृजपाल कश्यप, गोवर्धन कश्यप, शिशुपाल कश्यप ,सुरेंद्र कश्यप ,होतम सिंह कश्यप ,कालीचरण कश्यप,, किशन लाल कश्यप आदि सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights