कब्रिस्तान पर कब्जा करने वालो पर कार्रवाई को ज्ञापन दिया
बिसौली। बदायूं बिसौली में 50 वर्ष पहले के कब्रिस्तान ओं पर भूमाफिया सत्ता पक्ष के कुछ नेताओं से मिलकर अवैध कब्जा करना चाहते हैंजिला कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन चौधरी बफाती मियां के नेतृत्व में बिसौली के कुछ लोगों के साथ आज एडीएम प्रशासन को एक ज्ञापन दिया गया जिसमें कहा गया है कि
बिसौली मैं गाटा संख्या 613 में बहुत पुराने कब्रिस्तान हैं यहां पर भूमाफिया समय-समय पर कब्जे की कोशिश करते रहते हैं इससे पहले भी 13 सितंबर 2018 को वहां पर उक्त भू माफियाओं द्वारा अवैध कब्जा करने की कोशिश की गई परंतु स्थानीय लोगों द्वारा उनका विरोध किया गया जहां पथराव फायरिंग भी हुई थी जिसका मुकदमा अपराध संख्या 314 दो हजार अट्ठारह बिसौली में दर्ज भी हुआ इसके बाद भूमाफिया 3 वर्ष तो शांत रहें लेकिन अब फिर किसी सत्ता पक्ष के नेता से मिलीभगत करके प्रशासन पर दबाव बनाकर उक्त भूमि पर दोबारा फिर कब्जा करने की कल कोशिश की गई जिसका वहां मोहल्ले के कामिल फैयाज आदिल शमशेर आज आज आदि लोगों ने पुरजोर विरोध किया और आज बदायूं आकर एडीएम प्रशासन से अपनी बात रखी औरउन्होंने बताया कि इस का मुकदमा बिसौली न्यायालय में भी विचाराधीन हैइसके बाद भी उक्त भू माफियाओं को कोई सरकार का खौफ नहीं है

इस मौके पर चौधरी वफाती मियां ने कहा है कि भ्रष्टाचार मुक्त का नारा देने वाली सरकार के ही नेता आज पूरी तरह भ्रष्टाचार में लिप्त हैं उन्हें इतनी शर्म नहीं आती कि वहां 50 वर्ष पहले से कब्रिस्तान है जहां पर 200 कब्रे बुजुर्गों की बच्चों की महिलाओं की मौजूद हैं उसके बाद भी उन कब्रों को खुर्द खुर्द करके वहां अवैध कब्जा करके लाखों करोड़ों रुपए कमाना चाहते हैं जिसे कांग्रेस पार्टी किसी कीमत पर वहां अवैध कब्जा नहीं होने देगी
उन्होंने कहा है कि कांग्रेस हमेशा आमजन की हक और हुकूक की लड़ाई हमेशा लड़ती रही है और लड ती रहेगी यदि उक्त भू माफियाओं ने कब्रिस्तान पर अवैध कब्जा किया तो कांग्रेस कमेटी के पूरे जनपद के कार्यकर्ता एसडीएम बिसौली कार्यालय पर धरना देंगे और इस अवैध कब्जे का पुरजोर विरोध किया जाएगा इस मौके पर कांग्रेस कमेटी की कोषाध्यक्ष बिसौली विधानसभा की संभावित प्रत्याशी सुशीला कोरी नगर अध्यक्ष सफीक अहमद कामिल खान को फैयाज आदिल शमशेर आदि लोग मौजूद रहे














































































