एक दिवसीय कैरियर काउंसलिंग वर्कशॉप हुई

53121c93-8bc1-4e67-b871-3ae40bbcf956
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं।राजकीय महाविद्यालय,आवास विकास में आज महाविद्यालय की आन्तरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ तथा कैरियर काउंसलिंग प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय कैरियर काउंसलिंग वर्कशॉप का आयोजन किया गया । वर्कशॉप का शुभारम्भ करते हुए महाविद्यालय की कार्यवाहक प्राचार्य तथा कार्यक्रम की अध्यक्ष डॉ अंशु सत्यार्थी ने छात्र/छात्राओं को आशीर्वचन प्रदान करते हुए एक शिक्षित नागरिक के रूप में समाज और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए प्रगति के मार्ग पर अग्रसर होने हेतु प्रेरित किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow


वर्कशॉप की संयोजक एवं आई क्यू ए सी समन्वयक डॉ डॉली ने छात्र/छात्राओं को बताया कि प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना केन्द्र सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं में से एक है जिसे कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय देश के विभिन्न जनपदों में स्थित अपने प्रधानमंत्री कौशल केन्द्रों के माध्यम से चलाता है। जिनका उद्देश्य देश के युवाओं को उद्योगों से जुड़ी ट्रेनिंग देना है जिससे उन्हें रोजगार पाने में मदद मिल सके| देश की नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में भी छात्र/छात्राओं में कौशल विकास करते हुए उन्हें रोजगारोन्मुख बनाने हेतु वोकेशनल कोर्सेज का प्रावधान किया गया है ।


डॉ संजीव राठौर,सह संयोजक कैरियर काउंसलिंग सेल ने छात्र/छात्राओं को यूजीसी,स्वयं जैसे ऑनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध विभिन्न ऑनलाइन वोकेशनल कोर्सेज की जानकारी प्रदान की तथा नयी राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के परिप्रेक्ष्य में वोकेशनल कोर्सेज के महत्त्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।


प्रधानमंत्री कौशल केंद्र,बदायूं से आमंत्रित आज के कार्यक्रम के मुख्य वक्ता पुष्कर शर्मा तथा शैलेन्द्र शर्मा ने छात्र/छात्राओं को प्रधानमंत्री कौशल केंद्र के उद्देश्य,उनके द्वारा संचालित विभिन्न रोजगारपरक कार्यक्रमो, उनकी उपयोगिता तथा चयन प्रक्रिया के विषय में विस्तार से जानकारी प्रदान की| डॉ राकेश कुमार जायसवाल,सदस्य आईक्यूएसी द्वारा सभी का आभार प्रकट किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में महाविद्यालय परिवार के प्राध्यापकगण डॉ सतीश यादव,डॉ बबिता यादव,डॉ मिथिलेश,डॉ सचिन,डॉ सरिता,डॉ ज्योति विश्नोई,डॉ संजय,डॉ प्रेमचंद व गौरव तथा समस्त उपस्थित छात्र/छात्राओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights