भगत सिंह के बलिदान से प्रेरणा लें हमारी युवा पीढ़ी

008fb910-b2fe-4364-8d09-879e086cc294
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बरेली। शहीदे आज़म भगत सिंह की जयंती पर माडल टाउन स्थित शहीद भगत सिंह पार्क में सभी ने भगत सिंह की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए । संकल्प सामाजिक एवं साहित्यक संस्था के तत्वावधान में हुए समारोह के मुख्य अतिथि भारतीय सेना के सेवानिवृत कर्नल गुरमीत सिंह ने भगत सिंह को महान क्रान्तिकारी बताते हुए वर्तमान युवा पीढ़ी से उनके आदर्शों पर चलने की अपील की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए संकल्प संस्था के अध्यक्ष साहित्य भूषण सुरेश बाबू मिश्रा ने कहा कि शहीदे आज़म भगत सिंह ने भारत माता को परतन्त्रता की बेडियों से मुक्त कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई । जिसके लिए यह देश और समाज सदैव उनका ऋणी रहेगा ।
समारोह में प्रसिद्ध नेत्र चिकित्सा डा बासु , क्षेत्रीय सभासद हरनाम सिंह, पूर्व सभासद तिलक राज दुसेजा महामंत्री विनोद कुमार गुप्ता, सुभाष कथूरिया, आशा अरोरा तथा अनुराग खट्टर ने भी विचार व्यक्त किए ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow


समारोह का संचालन संस्था के बरिष्ठ उपाध्यक्ष एस के अरोरा ने किया ।इससे पूर्व योगा कलव की सदस्यों द्वारा प्रस्तुत गणेश वंदना से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ । क्लब की महिलाओं ने देश भक्ति पूर्ण गीत प्रस्तुत कर वातावरण को देशप्रेम की भावना से ओतप्रोत कर दिया । अथितियों का स्वागत डा रवि प्रकाश शर्मा, प्रवीन शर्मा डा विवेक मोहन सिंह महेंद्र पाल राही तथा अनुराग खट्टर ने किया । संयोजक गुरुबिन्दर सिंह ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया ।
समारोह में मुख्य रूप से डा एस पी पाण्डेय बोर्ड सह सचिव, एस ए मिश्रा अनिल जायसवाल एडवोकेट धर्म पाल सिंह चौहान, डा सुरेश चंद्र रस्तोगी, ओम प्रकाश अरोरा, डा एस पी सिंह शमशेर बहादुर सक्सेना, उमेश चंद्र गुप्ता, जोगेन्द्र सिंह एम एल अधलख्खा मनजीत सिंह, डी एल अरोरा, प्रवेश विरमानी, सुमन गुलाठी पूर्व प्रधानाचार्य कुलवीर कौर आदि मौजूद रहे ।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights