सहसवान। सडक पार कर रही वृद्धा बाइक की टक्कर से घायल हो गई। इलाज को ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। हादसा सोमवार सुबह करीब साढे 10 बजे क्षेत्र के गांव डकारा पुख्ता में हुआ। प्रेमवती (65) खाना खा कर सडक पार करके घर के सामने बने दालान पर जा रही थीं। इसी दौरान गंगा की ओर से सहसवान आ रहे बाइक सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वृद्धा गंभीर रूप से घायल हो गईं। बाइक चला रहा युवक बाइक छोड़ कर फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल वृद्धा को परिजन सहसवान में निजी चिकित्सक के यहां लाए। इसके बाद परिजन उन्हें बरेली ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतका के स्वजन की ओर से गांव बाजपुर निवासी अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शव पीएम को भेज दिया।