नदियों को बचाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं : पीएम नरेन्द्र मोदी

a4889a96-0620-4cef-b92d-5fb2b344b3ad
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

गंगा हमारे देश की धरोहर है, इसे संजोकर रखें – पीएम नरेन्द्र मोदी

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

बदायूं।बदायूँ जिले के सांसद, मंत्री, विधायक, जिलाध्यक्ष भाजपा, प्रदेश, क्षेत्र, मोर्चा, प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, मण्डल, सेक्टर, बूथ समिति एवं पन्ना प्रमुखों ने प्रत्येक बूथ पर सुना पीएम नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम।

सांसद डॉ० संघमित्रा मौर्य ने बूथ क्रमांक 354 राधिका गेस्ट हाउस उझानी में मन की बात कार्यक्रम सुना इस अवसर पर उन्होंने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से देश के विभिन्न हिस्सों के प्रमुख उपलब्धियों की चर्चा करते हैं, जिससे कि सभी भारतीय नागरिकों को गर्व की अनुभूति होती है, निश्चित रूप से हम सभी कार्यकर्ताओं का इससे मन की बात कार्यक्रम से हौसला और बढ़ता है।

नगर विकास राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता ने बूथ क्रमांक 216 नेकपुर बदायूँ पर बूथ समिति पटना प्रमुखों एवं कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात कार्यक्रम सुना, राज्यमंत्री ने कहा पीएम नरेंद्र मोदी ने सैकड़ों जनकल्याणकारी योजनाएं चलाकर देश के प्रत्येक वर्ग अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को लाभान्वित करने का काम किया है।

भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने बूथ संख्या 109 चौधरी गंज बदायूं में बूथ समिति, पन्ना प्रमुख, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, सेक्टर संयोजक के प्रभारी सहित तमाम पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात सुना। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम से देश के सभी नागरिकों में कार्य करने की क्षमता और अधिक बढ़ जाती है। पीएम नरेंद्र मोदी ने गंगा को स्वच्छ रखने और नदियों को बचाने उन्हें संजोकर रखने का देशवासियों से आवाहन किया ।

इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक भारतीय जिला महामंत्री सुधीर श्रीवास्तव प्रभाशंकर वर्मा मोनिका गंगवार आशीष शाक्य मनोज चन्देल मनोज गुप्ता अखिल अग्रवाल रानी सिंह पुंडीर रेनू सिंह अमिता उपाध्याय सीमा राठौर करुणा सोलंकी सहित तमाम उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights