किसानों, श्रमिकों, युवाओं और महिलाओं के सभी प्रमुख वर्गों को जोड़कर बनेगी ग्रामीण कमेटी:ओमकार सिंह
बदायूं।आज जय भारत महासपर्क अभियान द्वितीय चरण कांग्रेस गांव गांव के तहत न्यायपंचायत रसूलपुर कलां की ग्रामपंचायत जरीफनगर में न्यायपंचायत कमेटी सहित न्यायपंचायत के अंतर्गत आने वाली समस्त ग्रामपंचायत अध्यक्षों सहित समस्त ग्राम कमेटी के पदाधिकारियों की एक बैठक की गई बैठक में मुख्यातिथि जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह रहे इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी ओमकार सिंह ने अर्थशास्त्री देश के पूर्व प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के मौके पर मिष्ठान वितरण किया एवम श्री ओमकार सिंह ने कहा कि देश को जिस समय मनमोहन सिंह को सौपा गया था उस समय देश को स्थिति पुनः अंग्रेजो के गुलामो जैसी होने वाली थी जिसको पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने देश की आर्थिक स्थिति को पुनः गतिमान किया उन्होंने कहा कि मनमोहन सिंह मोन सरदार नही असरदार सरदार थे एक बार पुनः हम लोगो को मिलकर इस तनाशाही भाजपा सरकार को उखाड़ फेकने की जरूरत है जय भारत महासपर्क अभियान द्वितीय चरण कांग्रेस गांव गांव में बोलते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा की मिशन उत्तर प्रदेश 2022 को सफल बनाने के लिए कांग्रेस पार्टी ने जनपद के ग्रामीण मतदाताओं तक पहुंचने के लिए पदाधिकारियों को भरपूर मेहनत की जरूरत है इसके अनुसार पार्टी जनपद में 19 अगस्त से ‘हर गांव कांग्रेस’ अभियान शुरू की थी इस अभियान के दूसरे चरण के अंतर्गत जनपद के सभी 1037 ग्राम पंचायतों के हर गांव में एक ‘कांग्रेस कमेटी’ का गठन किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि यह कमेटी पार्टी की नीतियों को गांव के हर मतदाता तक पहुंचाने का काम करेगी। पार्टी को उम्मीद है कि इस रणनीति से उसकी ग्रामीण मतदाताओं के बीच पैठ बढ़ेगी और पार्टी को मजबूती मिलेगी। ओमकार सिंह ने पदाधिकारियों को जानकारी दी कि पार्टी के सभी पदाधिकारियों को उनकी भूमिका के अनुसार हर गांव-गांव तक पहुंचकर हर गांव में एक अध्यक्ष की नियुक्ति करेंगे। ये अध्यक्ष गांव में किसानों, श्रमिकों, युवाओं और महिलाओं के सभी प्रमुख वर्गों में से कुछ सदस्यों को अपने साथ जोड़कर एक 20 सदस्यीय कमेटी का गठन करेंगे। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी महासचिव फहीम अहमद, युवा कांग्रेस अध्यक्ष शफ़ी अहमद ने भी संगठन में मेहनत कर कांग्रेस की सरकार बनाने हेतु पदाधिकारियों से आव्हान किया बैठक का संचालन जीतपाल सिंह ने किया मुख्यरूप से जीतपाल सिंह, राधेश्याम, वीरेश, लायकराम, काशीराम, प्रेम, महिपाल, चरणसिंह, नत्थू, सुदाम सिंह, अरविंद, लालू, राजवीर, रामसिंह, दमोदर, दुर्वेश, संदीप, रामसेवक, बृजपाल, विनोद आदि पदाधिकारी एवम ग्रामीण मौजूद रहे















































































