विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितयों में मौत,मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

297fe35a-2090-43f8-8386-9c86454a9f5c
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उझानी।कोतवाली क्षेत्र के गांव में सास-बहू में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।कहासुनी में बात बढ़ गई।जिसमें विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितयों में मौत हो गई।मौत की खबर मिलते ही बेटी की ससुराल पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।वहीं मायके पक्ष ने सास,पति व मौसेरे जेठ पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को नामजद तहरीर दी है।वहीं विवाहिता की हत्या के बाद ससुरालीजन फरार है।विवाहिता की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

गुरूवार की दोपहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम निजामपुर निवासी सतीश कुमार यादव पुत्र रायसिंह की शादी पिछले साल लॉकडाउन में थाना मूसाझाग के ग्राम सरौरा नगला निवासी राम लड़ैते की बेटी सरिता (20) वर्षीय के साथ हुई थी।शादी के कुछ समय तक सब ठीक रहा।सरिता के पिता राम लड़ैते ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि शादी के बाद सरिता का पति सतीश यादव,सास सोमवती व मौसेरा भाई लालाराम पुत्र रघुवीर दहेज को लेकर उसे प्रताड़ित करते थे।रोजाना के ताने से तंग आकर गुरुवार की सुबह सास-बहू में जमकर कहासुनी हुई।कहासुनी के बाद दोपहर में सरिता की संदिग्ध परिस्थितयों में मौत हो गई।बेटी की मौत की खबर उन्हें बेटी के पड़ोसी ने फोन पर दी।राम लड़ैते ने बताया कि बेटी की मौत की खबर सुनकर जब वह लोग उसकी ससुराल पहुंचे तो सरिता का जमीन पर शव पडा देखकर उनके होश उड़ गये।वहीं विवाहिता की मौत की खबर गांव में आग की तरह फैल ग्ई और देखने वालों की भीड लग गई।
घटना की सूचना मिलने पर सी०ओ गजेंद्र सिंह श्रोत्रिय,कोतवाल अजय सिंह चाहर,एस.आई लवगिरि दलबल के साथ मौके पर पहुंच गये और शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम को भेजा है।वहीं मृतका सरिता के पिता राम लड़ैते ने पति सतीश,सास सोमवती व मौसेरा जेठ लालाराम पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए।पुलिस को तहरीर दी है वहीं ससुरालीजन मौके से फरार बताये जाते हैं।सरिता की मौत से मायके वालों में कोहराम मचा हुआ है।पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
इस संवध में प्रभारी निरीक्षक से बात की गई तो उन्होने बताया कि महिला ने फाँसी लगाकर आत्म हत्या की है वही मृतका के पिता की तहरीर पर पति सतीश यादव,सास सोमवती व मौसेरा जेठ लालाराम के खिलाफ नामजद रिर्पोट दर्ज की गई है। उन्होने बताया कि इस मामलें में किसी को गिरफ्तार नही किया गया है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights