उझानी।नगर के स्टेशन रोड मोहल्ला नरायणगंज में स्थित प्राचीन श्री हनुमानगढ़ी मंदिर में वार्षिक एकादश दिवसीय श्री महामंत्र जाप का प्रारंभ हुआ। प्रभुदास प्रवीण महाराज ने वेदमंत्रोच्चारण कर संपन्न कराया। श्री महामंत्र जाप में श्रद्धालुओं ने लोक मंगल और सुख समृद्धि की ईश्वर से कामना की गई।प्रवीण महाराज ने कहा की मंत्रों के जाप से जन्म जन्मांतरों के पापों का नाश होता है।साधारण से मनुष्य का जीवन भी पावन बन जाता है। मंत्रों के जाप से उत्पन्न ऊर्जा आसपास के वातावरण को भी सुगंधित और पवित्र कर देती है। दुखों और महामारियों के निवारण के लिए मंत्रों का जाप प्रत्येक मनुष्य के लिए आवश्यक है। महामंत्र जाप के धार्मिक अनुष्ठान में नगरवासियों की सुख समृद्धि की कामना की गई। मुख्य यजमान अवधेश गोयल रहे।
इस अवसर पर सपा के पूर्व मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल उर्फ पप्पी भैया,प्रमुख उद्योगपति रजनीश गुप्ता,डॉ अशोक गोयल, ब्राह्मण सभा उझानी के अध्यक्ष किशनचन्द्र शर्मा,राम मोहन शर्मा, गिरीश बाबू वार्ष्णेय,डॉक्टर पी०के गोयल,डॉ उमेश शर्मा, सुभाष बाबू सपरा,राकेश खंडूजा, कौशल बाबू ,ओम प्रकाश पाली बाबू आदि मौजूद रहे।