बिल्सी। नगर के मोहल्ला संख्या छह की सांई कॉलोनी में पिछले कई माह से चल रहे निर्माण कार्य की गति काफी धीमी होने के कारण यहां के लोग जर्जर सड़क पर हो रहे दूषित जलभराव की समस्या से काफी दुखी है। कॉलोनी की गली में सड़क पर लंबे समय से जलभराव के कारण लोगों को निकलना काफी मुश्किल हो गया है। साथ ही वर्तमान में इस सड़क की स्थिति इतनी दयनीय बनी हुई है। जिसपर कई-कई फिट के गहरे गढडें हो गए। जिसपर जलभराव की समस्या बनी हुई है। अक्सर गांव के लोग गिरकर घायल होते रहते है। साथ ही जलभराव के कारण संक्रामक रोगों के फैलने का खतरा उत्पन्न हो गया है। जिसको लेकर कई बार नगर पालिका प्रशासन से शिकायत भी की है। परंतु किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया है। कॉलोनी के पंकज कुमार, बंटी, विनोद कुमार सिंंह, सनोज कुमार, हर्षित कुमार, विजय कुमार, ताराचंद्र, अखिलेश कुमार, गौरव शर्मा, सनी सिंह आदि ने डीएम से जर्जर सड़क का निर्माण शीघ्र पूरा कराए जाने की मांग की है।