मुख्य समाचार पर जाएँ
Monday, 5 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 29.4 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

समय से निपटाए जाएं समस्त कार्य: एडीएम

September 22, 2021By sharad kumar0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow


बदायूं। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व नरेंद्र बहादुर सिंह ने उपजिलाधिकारी महीपाल सिंह के साथ बुधवार को तहसील सहसवान का औचक निरीक्षण किया। यहां उन्होंने उप जिला अधिकारी व तहसीलदार न्यायालयों, खतौनी, आइजीआरएस, संपूर्ण समाधान दिवस की शिकायतों, भूलेख, अभिलेखागार तथा राजस्व वसूली आदि का गहनता से निरीक्षण किया। खतौनी लेने वाले लोगों के लिए शेड लगाने के निर्देश दिए।
एडीएम ने निर्देश दिए कि न्यायालयों में 3 वर्ष से अधिक पुराने वादों पर नियमित तारीखे लगाकर जल्द से जल्द निस्तारण करें। उन्होंने निर्देश दिए कि अभिलेखागार को इस प्रकार अपडेट किया जाए कि वरिष्ठता सूची एवं इंडेक्स अपडेट हो जाए। इसके साथ ही प्रकाश व्यवस्था भी दुरुस्त करा दी जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि आइजीआरएस व संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का गुणवत्ता पूर्वक एवं समयबद्ध निस्तारण किया जाए जिससे कि फरियादियों को इधर उधर भटकना न पड़े। सभी अधिकारी एवं कर्मचारी समय से कार्यालय पहुंचकर अपने दायित्वों का निर्वहन करें कहीं भी किसी भी प्रकार की लापरवाही व शिकायत ना मिलने पाए अन्यथा संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights