बदायूं। कांग्रेस एक ओर जहां किसान, नौजवान, मंहगाई और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दे पर लगातार योगी सरकार को घेरकर आमजन की आवाज़ उठाने का कार्य कर रही है तो वहीं दूसरी कांग्रेस इन दिनों UP में ‘प्रशिक्षण से पराक्रम-विजय सेना निर्माण’ अभियान चला रही है और हर जिले में विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन कर रही है. इस दौरान कांग्रेस ने प्रदेश भर में 100 प्रशिक्षण कैंप लगाकर 2 लाख कांग्रेस नेताओं-कार्यकर्ताओ को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य तय किया है. इस अवसर पर दातागंज के शिव प्लेस में 25 सितंबर को होने वाले प्रशिक्षण शिविर की तैयारी हेतु जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह ने दातागंज विधानसभा के समस्त पदाधिकारियों की बैठक कर समस्त पदाधिकारियों की सहमति से जिम्मेदारी दी .जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश में बीते 24 अगस्त से शुरू हुए कांग्रेस के इस ‘प्रशिक्षण से पराक्रम’ महाभियान के तहत प्रदेश के हर एक जिले की जिला-शहर कमेटी, वॉर्ड अध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष और न्याय पंचायत अध्यक्ष के साथ फ्रंटल संगठन के अध्यक्षों को प्रशिक्षित किय़ा जा रहा है. प्रथम चरण में बदायूं जनपद की दातागंज विधानसभा में 25 सितंबर 2021 को प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा .इस अवसर पर युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष शफी अहमद, पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष मोरपाल प्रजापति, जिला महासचिव दिनेश बघेल, युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष एराज चौधरी, जिला कांग्रेस कमेटी सचिव अशोक यादव, राम सिंह कश्यप, इदरीश अंसारी, पीसीसी सदस्य छोटे लाल भुर्जी, ब्लॉक अध्यक्ष रामपाल सिंह, इशाक, ओम प्रकाश प्रजापति आदि पदाधिकारी एवम कार्यकर्ता मौजूद रहे