यूपी अराजकता के दौर से गुजर रहा है:ओमकार सिंह

8116066e-2c24-4ac6-a4b5-e7ab31433012
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। आज जय भारत महासपर्क अभियान द्वितीय चरण कांग्रेस गांव गांव के तहत न्यायपंचायत बर्नी ढकपुरा की ग्रामपंचायत मिर्जापुर सोहरा में न्यायपंचायत कमेटी सहित न्यायपंचायत के अंतर्गत आने वाली समस्त ग्रामपंचायत अध्यक्षों सहित समस्त ग्राम कमेटी के पदाधिकारियों की एक बैठक की गई बैठक में मुख्यातिथि जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह रहे इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा कि आने वाला विधानसभा चुनाव कांग्रेस अपने पूरे दम से लड़ेगी उन्होंने कहा कि यूपी अराजकता के दौर से गुजर रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार जनहित के सभी मोर्चों पर विफल साबित हुई है। कानून व्यवस्था इस कदर ध्वस्त है कि रोजाना हत्या, बलात्कार और लूट की घटनाएं हो रही हैं। बेरोजगारी चरम पर है। पेट्रोल-डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं। बढ़ती मंहगाई से आम जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। पहली बार ग्रामीण जीवन में जिस तरह की बेरोजगारी देखी जा रही है, पहले कभी नहीं रही। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला कांग्रेस कमेटी सचिव राजवीर सिंह, आउटरीच कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अनिल उपाध्याय, जिला कांग्रेस कमेटी सचिव योगेश शर्मा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अंबियापुर अध्यक्ष अनुग्रह सिंह, नगर कांग्रेस कमेटी अजित गुर्जर, जिलासचिव अरबाज़ रज़ी ने कहा कि कांग्रेस संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस का संगठन न्याय पंचायत स्तर तक गठित हो चुका है एवम ग्राम पंचायत स्तर पर भी कमेटियों का गठन हो रहा है इस अवसर पर संचालन जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष शफ़ी अहमद ने किया बैठक में सुखवीर, सुरेश, मनवीर, धनपाल, काली चरण, बंटी, बृजपाल सिंह, दीपक, मनोज, शिव नारायण, छुट्टन मियाँ, असरत अली आदि मौजूद रहे

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights