71 महिला कोरोना वारियर्स का किया सम्मान : दीक्षा माहेश्वरी

afa5c0b7-0099-424a-a784-02301b4cb5dd
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

महिलाओं के लिए सम्मान सदैव भाजपा में सुरक्षित – चन्द्रेश गुप्ता

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

बदायूं।सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए प्रदेश मंत्री महिला मोर्चा दीक्षा माहेश्वरी ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी के सभी मोर्चों द्वारा सेवा एवं समर्पण अभियान चलाया जा रहा है, इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर महिला मोर्चा का कार्यक्रम सम्प्पन हुआ जिसमें कोरोना संकट में जिन महिलाओं ने कोरोना वारियर्स के रूप में काम किया है। जिनमें आंगनवाडी कार्यकत्री, पुलिसकर्मी, सफाई कर्मियों, नर्सिंग स्टाफ, सहित तमाम महिलाओं को सम्मान किया।
ऐसी महिलाओं ने कोरोना काल में अपनी जान की परवाह न करते हुए समाज की सेवा की, ऐसे सभी नारी शक्ति को सम्मान करना भारतीय जनता पार्टी के लिए गौरव की बात है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में महिला मोर्चा की क्षेत्रीय महामंत्री महिला मोर्चा चन्द्रेश गुप्ता ने कहा कि मोदी सरकार और योगी सरकार सरकार में महिलाओं का मान सम्मान सुरक्षित है उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पिछली सरकारों की अपेक्षा बहुत अधिक दुरस्त हुई है। मोदी सरकार ने महिलाओं के मान सम्मान के लिए प्रधानमंत्री उज्जवला गैस योजना देकर उनको गौरव देने का काम किया है।

भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी मातृशक्ति के चरणों में नमन करते हैं कि उन्होंने कोरोना काल के संकट में समाज के विभिन्न पहलुओं पर सेवा करके आदर्श नारी का स्वरूप प्रस्तुत किया है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा अमित उपाध्याय ने की उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा बदायूं ने कोरोना वारियर्स में घर- घर मास्क बनाकर गरीब, मजदूर, निर्धन परिवारों में मास्क, राशन इत्यादि मुहैया कराकर उनके भरण- पोषण और सुरक्षा की जिम्मेदारी उठाने का काम किया है।

सम्मान समारोह कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री करुणा सोलंकी ने किया।

सम्मान समारोह कार्यक्रम में चेयरमैन दीपमाला गोयल विमलेश गुप्ता सीमा राठौर रानी सिंह पुंडीर मोनिका गंगवार कृष्णा गुप्ता ममता साहू ममता श्रीवास्तव ममता माहेश्वरी शीतल श्रीवास्तव वंदना श्रीवास्तव छाया शर्मा जया साहू सुनीति सोलंकी नवरत्न श्वेता जोहरी शकुंतला ममता सहित तमाम महिलाएं उपस्थित रहीं।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights