उझानी।नगर के मौहल्ले में स्थित जन सेवा केंद्र के संचालक का भाई नगर की बैंक से रूपये निकालकर जन सेवा केंद्र पर जा रहा था वह जैसे ही अपने घर की गली के मोड़ पर पहुंचा तभी पीछे से बाइक पर सवार तीन युवको ने रूपये लेकर जा रहे बाइक सवार को लात मारकर गिरा दिया और तमंचा दिखाकर बैग छीनकर फायरिंग करते हुए फरार हो गये।घटना की सूचना मिलने पर आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की जांच-पड़ताल में जुटे हुए हैं।वहीं दिन दहाड़े हुई लूट से लोगों में दहशत का माहौल व्याप्त है।
सोमवार की दोपहर एक बजे के समीप नगर के मौहल्ला गंज शहीदां गऊशाला के समीप स्थित एस.बी.आई जन सेवा केंद्र है।जन सेवा केंद्र का संचालक अनेक पाल है।आज दोपहर अनेक पाल का छोटा भाई रवेंद्र पुत्र चन्द्रपाल बाइक द्वारा नगर के बदायूं रोड पर स्थित स्टेट बैंक के एटीएम से एक लाख रूपये निकाल कर अपने जन सेवा केंद्र पर आ रहा था।वह जैसे ही बाइक से अपने घर की गली में मुड़ा वैसे ही पीछे से एक बाइक पर सवार तीन युवको ने उसकी बाइक लात मारकर गिरा दिया।बाइक गिरते ही दूसरी बाइक पर सवार युवको ने तमंचे निकाल कर युवक पर तान दिये और फायरिंग करते हुए रूपयों से भरा बैग लेकर भदरौल की तरफ भाग गये।वहीं बाइक बिना नम्बर प्लेट की लाल कलर की पल्सर बताई जाती है।घटना की सूचना मिलते ही कोतवाल अजय सिंह चाहर मय फोर्स के घटना स्थल पर पहुंचे और घटना से आला अधिकारियो को अवगत कराया।सूचना मिलने पर एसएसपी संकल्प शर्मा,सीओ गजेन्द्र व् स्वाट टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से मुआयना कर जांच-पड़ताल में जुटी हुई है।