मुजरिया। बिल्सी तहसील तथा ब्लॉक सहसवान थाना मुजरिया क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत अफजलपुर छगनपुर मैं समूह की आरक्षित सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान का प्रस्तावित होना तय था इसी के मद्देनजर चलते हुए प्राथमिक विद्यालय अफजलपुर छगनपुर में सात समूह की महिलाओं के साथ एक बैठक का आयोजन हुआ जिस खुली बैठक में जिला मिशन प्रबंधक बदायूं ओम सिंह बदायूं ओम सिंह तथा ब्लॉक मिशन मैनेजर आफताब आलम ग्राम पंचायत पर तैनात सचिव डी पी सिहं तथा टीम में सुरेंद्र सक्सेना एडीओ पीपी राजकुमार जी थाना प्रभारी निरीक्षक वी पी सिंह उप निरीक्षक सिवेंद्र सिंह भदौरिया और जुगेंद्र सिंह सहित महिला पुरुष बल मौजूद रहा जहां पर ग्राम प्रधान आलम की उपस्थिति में तीन समूहों से आवेदन आए जिसमें लाल किला महिला स्वयं सहायता समूह इसके बाद शंकर जी महिला स्वयं सहायता समूह और कमल महिला स्वयं सहायता समूह की हाई स्कूल उत्तीर्ण महिलाओं ने बारी बारी से आवेदन जमा किए प्रस्ताव को विचार के उपरांत तीनों समूहों के लेखा-जोखा तथा क्रमिक बैठकों का और बचत व लेन देन को लेकर मूल्यांकन करने हेतु ब्लॉक मुख्यालय समस्त टीम चली गई ब्लॉक मुख्यालय पर लेखा जोखा रिकार्डो का सत्यापन नहीं हो पाया आगामी दिन को जिला मुख्यालय पर अधिकारियों से विचार-विमर्श कर शासनादेश के अनुसार चिन्हित करके घोषणा की जाएगी