‘डॉ राम बहादुर “व्यथित ” को मिला
” काव्य महारथी सम्मान ”
बदायूं । जनपद के वरिष्ठ कवि, कथाकार एवं समीक्षक डॉ राम बहादुर ‘व्यथित’को के.टी. साहित्यिक विकास समिति,बीसलपुर (पीलीभीत) द्वारा “काव्य महारथी सम्मान” से अलंकृत किया गया। दिनांक 12 सितंबर, 2021 को प्रभात नगर ,बरेली में अपराह्न 3:00 बजे “सृजन जन कल्याण संस्था ,बरेली” एवं “के.टी.साहित्यिक विकास समिति, बीसलपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित “अखिल भारतीय साहित्यकार सम्मान समारोह- 2021” में डॉ राम बहादुर ‘व्यथित’ को उनकी उत्कृष्ट साहित्यिक सेवाओं के लिए “काव्य महारथी सम्मान” से अलंकृत किया गया। संस्थाध्यक्ष डॉक्टर थम्मल लाल वर्मा ने डॉक्टर ‘व्यथित’ को शाल ओढ़ाकर उन्हें सम्मानित किया ।रामाशंकर तिवारी ने उन्हें प्रतीक चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र भेंट किया ।सम्मान समारोह में बरेली ,पीलीभीत, बदायूं , बीसलपुर बिलसन्डा ,हरदोई एवं लखनऊ के वरिष्ठ साहित्यकारों को विविध अलंकरणो से सम्मानित किया गया ।तत्पश्चात के.टी. साहित्यिक विकास समिति, बीसलपुर द्वारा प्रकाशित चतुर्मासिक पत्रिका “काव्यामृत” का विमोचन समारोह के मुख्य अतिथि डॉ राम बहादुर ‘व्यथित’, अध्यक्षता कर रहे विनय सागर जायसवाल ,”सृजन” संस्था की संस्थापिका श्रीमती निरूपमा अग्रवाल एवं विशिष्ट अतिथि डॉक्टर सुबोध कुमार शर्मा ने समवेत रूप से किया ।
द्वितीय सत्र में भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया ,जिसमें विविध प्रांतों से पधारे कवियों एवं कवयित्रियों ने अपना सुमधुर काव्य- पाठ प्रस्तुत किया ।संचालन ग़ज़ल राज ने किया। कवि सम्मेलन के मुख्य अतिथि डॉ राम बहादुर ‘व्यथित’ द्वारा प्रस्तुत की गई रचना “वीणा की झंकार है हिंदी” की मुक्त कण्ठ से प्रशंसा की गई ।
गौरतलब है कि डॉक्टर ‘व्यथित’ को इससे पूर्व देश के तमाम प्रांतों में विविध अलंकरणो से सम्मानित किया जा चुका है। बदायूं क्लब के सचिव डॉक्टर अक्षत अशेष, प्रसिद्ध कवयित्री डा. सोनरूपा विशाल ,डॉ कमला माहेश्वरी, डॉक्टर इसहाक तबीब , कवि महेश मित्र ,कवि अभिषेक अनन्त एवं कवि शैलेंद्र मिश्र ‘देव’ डाॅ ‘व्यथित’ को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।














































































