21 सूत्रीय मांगों हेतु शिक्षक-शिक्षामित्र एवं अनुदेशक आज 14 सितम्बर को धरने पर बैठेंगे

images
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं।आज बदायूँ के परिषदीय विद्यालय में कार्यरत शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक, विशेष शिक्षक, के0जी0बी0वी0 शिक्षक, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी, आंगनवाडी कार्यकत्री, रसोईया आदि अपनी 21 सूत्रीय मांगों हेतु उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले ब्लॉक संसाधन केंद्रों पर 10:00 बजे से होने वाले धरना प्रदर्शन में भाग लेंगे।
शैक्षिक संवर्ग के इन लोगों में रोष व्याप्त है कि शासन द्वारा इनकी विभिन्न लंबित मांगों पर कोई संज्ञान नहीं लिया जा रहा है। जिसकी वजह से आज यह सभी एक साथ एक दिवसीय आकस्मिक अवकाश लेकर उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले धरने पर बैठने को मजबूर है।
जिला अध्यक्ष संजीव शर्मा ने बताया कि उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ शिक्षकों के साथ साथ शिक्षामित्र-अनुदेशक एवं शैक्षिक संवर्ग के अन्य लोगों के साथ में वर्तमान समय में द्वेष भाव की दृष्टि से जो जायज मांगो को भी स्वीकार न करके अन्याय किया जा रहा है ये स्वीकार नही है। संगठन के प्रांतीय नेतृत्व द्वारा शिक्षकों की मांगे पूरा होने तक जब-जब धरना प्रदर्शन एवं हड़ताल का आह्वान किया जाएगा तब तब सभी एकजुट होकर अपने हक की लड़ाई लड़ने के लिए तैयार हैं।
जिला मंत्री उदयवीर सिंह यादव एवं जिला कोषाध्यक्ष सुशील चौधरी ने सभी से धरने को सफल बनाने का आह्वान किया।
बताते चलें कि आज के धरना प्रदर्शन को जनपद की शिक्षा मित्र संघ, अनुदेशक संघ, केजीबीवी शिक्षक संघ एवं आंगनवाडी कार्यकत्रियों के संगठन द्वारा पूर्ण समर्थन दिया जा चुका है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights