दोषियों को फांसी की सजा दी जाए – राजेश सक्सेना

IMG-20210108-WA0034
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूँःअखिल भारतीय आंगनबाड़ी कर्मचारी महासभा के बैनर तले आज एक दिवसीय धरना प्रदर्शन अंबेडकर पार्क जिला अस्पताल के सामने बदायूं में किया गया धरने को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष राजेश कुमार सक्सेना ने कहा कि आंगनवाड़ी सहायिका के साथ जो निर्भया कांड हुआ है उसका संगठन घोर निंदा करता है एवं दोषियों को फांसी की सजा बीच चौराहे पर आम आदमी के सामने होनी चाहिए ।मृतक परिवार के लिए ₹50 लाख रुपए की आर्थिक मदद दी जानी चाहिए तथा मृतक परिवार के एक सदस्य के लिए सरकारी नौकरी मिलनी चाहिए इस मौके पर मंडल अध्यक्ष मोरश्री गुप्ता, ब्लॉक अध्यक्ष खजाना देवी, जिला उपाध्यक्ष शोभा बर्मा , मोहिनी शर्मा एवं चांदनी द्वारा मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट के लिए सौंपा गयासिटी मजिस्ट्रेट ने शीघ्र ही मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकत्री मोहिनी शर्मा ने एक प्रार्थना पत्र दिया जिसमे 5 मई 2019 को उनके घर में लगभग 14 लाख रुपए की चोरी हो गई थी लेकिन उसका आज तक कोई सुराग नहीं लग सका जबकि मोहल्ले के कुछ लोग अक्सर आंगनवाड़ी परिवार के साथ गाली गलौच और उनके बेटों को जान से मारने की धमकी भी दे रहे है।आंगनबाड़ी संघ ने शीघ्र ही चोरी का खुलासा करने की मांग की है इस मौके पर कुमकुम सक्सेना, विनीता शर्मा, उर्मिला कश्यप, निशा सक्सेना, शोभा वर्मा, हरपा बेगम, ऊषा देवी, सूरजमुखी, गीता रानी, सुमनलता, सीता देवी, महेश कुमारी, सुमन शर्मा, उर्मिला मिश्रा ने भी अपने अपने विचार रखें कार्यक्रम का संचालन धर्मवीर सिंह ने किया अंबेडकर पार्क से सभी बहिने कलेक्ट्रेट पहुंची और ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट के लिए सौंपा गया कल 9 तारीख दिन शनिवार को सलारपुर परियोजना पर दोपहर 11:00 बजे से बैठक होगी यह जानकारी जिला अध्यक्ष राजेश कुमार सक्सेना ने दी ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights