आत्महत्या का मामला हत्या में हुआ तबदील न्यूरिया। थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम मुख्त्यार बंगाली कॉलोनी में अपनी पत्नी की बीमारी से तंग आकर हत्या के आरोप में पति व जैठ को न्यूरिया पुलिस ने बन्दी बनाकर जेल भेजा है थाना न्यूरिया क्षेत्र के ग्राम मुख्तार बंगाली कालोनी निवासी माधव मिस्त्री की पत्नी अनीता उम्र 32 वर्ष लंबे समय से बीमार चल रही थी और बीमारी को लेकर आए दिन घर में झगड़े होते थे दिनांक 7 सितंबर को अनीता के पति माधव मिस्त्री ब केशव मिस्त्री ने अनीता के साथ मारपीट कर उसका गला घोट कर हत्या कर दी और अनीता के शव को घर में ही फांसी का फंदा डालकर लटका दिया था सुबह को पुलिस को सूचना दी कि मेरी पत्नी ने बीमारी से तंग आकर आत्महत्या कर ली है सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया था पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या रिपोर्ट आई . युक्त घटना के मामले में मृतिका के भाई रंजीत निवासी ग्राम नगरिया थाना अमरिया ने थाना न्यूरिया में में मृतिका के पति माधव मिस्त्री ब उसके भाई केशव मिस्त्री के विरोध रिपोर्ट लिखवाई थी न्यूरिया पुलिस ने दर्ज हत्या के मामले में पति और जेठ को जेल भेजा है