मदर एथीना स्कूल में मनाया गया ‘पर्सनल हाइजीन डे’ के साथ-साथ ‘काव्य प्रतियोगिता’ का आयोजन

2020_5image_17_57_385063622pa
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूं।आज मदर एथीना स्कूल में ‘स्वच्छता पखवाड़ा’ अभियान के निर्देशानुसार ‘पर्सनल हाइजीन डे’ मनाया गया। जिसके अंतर्गत विद्यार्थियों को उनकी व्यक्तिगत स्वच्छता के महत्व के विषय में बताया गया। जिसमें कि सर्वप्रथम प्रतिदिन स्नान करना, घर से बाहर आते अथवा जाते समय हाथ-पैर मुँह बार-बार धोना, खाना खाने से पूर्व एवं बाद में हाथों को अच्छी तरह से साफ करना तथा सुबह-शाम दाँतों को साफ करना आदि। इसके साथ ही 7 सितम्बर से 17 सितम्बर तक मनाये जाने वाले शिक्षा पर्व के उपलक्ष में कक्षा 1 से 5 के लिए ‘काव्य प्रतियोगिता’ का आयोजन किया गया जिसका मुख्य विषय था ‘मेरे प्रिय अध्यापक’। इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते हुए विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow


विद्यालय की निदेशिका चयनिका सारस्वत ने बताया कि हमारे जीवन में व्यक्तिगत स्वच्छता का अपने स्वास्थ्य को सही रखने हेतु विशेष महत्व है। यदि हम अपने शरीर को भली प्रकार साफ रखेंगें तो हम एक स्वस्थ एवं निरोगी काया प्राप्त कर सकते हैं। अतः यह ज्ञान बच्चों को कराना अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने यह भी कहा कि शिक्षण पद्धति के साथ-साथ विद्यार्थियों की छिपी हुई प्रतिभाओं को निखारने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं को आयोजित करना अत्यंत आवश्यक है। काव्य प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों में भाषा से सम्बन्धित ज्ञान व रूचि में वृद्धि होती है इसलिए हम अपने विद्यालय में ऐसी प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों की प्रतिभाओं को निखरने का अवसर प्रदान करते हैं।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights