बिल्सी। भारतीय किसान यूनियन(भानू गुट) की एक बैठक कैंप कार्यालय सतेती पर आयोजित की गई। जिसमें वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने सभी किसानों से आग्रह करते हुए कहा कि तीन अक्टूबर को महा पंचायत इमलिया जिला फिरोजाबाद स्थित प्रदेश कार्यालय पर होगी। इसलिए किसानों को महापंचायत को सफल बनाने के लिए यहां अधिक से अधिक संख्या पंहुचना होगा। इससे पहले वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष ने पूर्व ग्राम प्रधान पति विजेंद्र पाल सिंह को मंडल प्रभारी नियुक्त किया है। उनका सभी ने जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर अनूप कुमार सिंह, प्रदीप कुमार चौहान, सलाउद्दीन, नरेंद्र पाल सिंह, रामस्वरुप शर्मा, सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।