बिल्सी। नगर के मोहल्ला संख्या एक टीचर्स कॉलोनी स्थित प्रजापिता ब्रहमाकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय पर आज पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव यहां पंहुचे। जहां पर उन्होने ईश्वरीय ज्ञान को धारण किया। बीके ऊषा ने प्रवचन देते हुए कहा कि संस्था का मुख्य उद्देश्य समाज में रह कर मानव जाति को ईश्वरीय आराधना से जोड़ना है। जिसको लेकर संस्था 1937 से लेकर आज कार्य कर रही है। उन्होने कहा कि आज मानव ने दानव जैसी प्रवृत्ति को अपना लिया है। जिससे समाज आपराधिक घटनाएं बढ़ती जा रही है। इसलिए मानव को हमेशा ईश्वरीय ज्ञान को प्राथमिकता से ग्रहण करना चाहिए। इससे पहले पूर्व एमएलसी का यहां जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर मुकेश शर्मा आदि मौजूद रहे।