महान दल व अन्य दलों के नेताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की

7b2ef06f-b422-4482-90fe-3435a81d7588
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूं। महान दल के जिलसचिव मुनेंद्र कनोजिया सहित विभिन्न पार्टियां से आये दर्जनों ने काँग्रेस की महासचिव प्रियंका गाँधी की नीतियों से प्रेरित होकर काँग्रेस जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह के समक्ष कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष आतिफ खान ने सबको फूलमाला पहना कर कांग्रेस में स्वागत किया ।इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार में विकास कार्य पूरी तरह से ठप हो गए हैं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

उन्होंने कहा युवाओं ने उम्‍मीद जताई कि अब उनकी समस्‍या सुनी जाएंगी और इस गूंगी बहरी सरकार को जगाने का कार्य किया जाएगा उन्होंने कहा कि वैसे ही लोग कोरोना महामारी के चलते परेशानी में हैं, ऐसे में महंगाई का बोझ डालने से गरीब का निवाला भी छीना जा रहा है जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष आतिफ खान ने कहा कि देश व प्रदेश में महंगाई दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है बेरोजगारी के कारण युवा परेशान हैं। लगातार बढ़ रही महंगाई के विरोध हो रहा है,लेकिन अभी तक इस समस्‍या का समाधान नहीं निकल पा रहा है। विकास कार्य भी पूरी तरह से ठप हो गए हैं। कांग्रेस की सदयस्ता लेने कब बाद मुनेंद्र सिंह सहित साथियों ने कहा कि हम सभी को पूरी मेहनत से 2022 विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाना चाहिए। बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने का काम करना होगा, साथ ही भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के बारे में घर-घर जाकर बताएं। शिक्षक दिवस पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह ने डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन को याद करते हुए उनको श्रद्धांजलि अर्पित की इस मौके पर युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष शफी अहमद, ब्लॉक अध्यक्ष ओमप्रकाश प्रजापति, इदरीश अंसारी, दिनेश बघेल, इदरीश अंसारी, अशोक यादव, असलम, आदि कांग्रेसजन मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights