बिल्सी। नगर में लगातार बढ़ रही वाहनों संख्या के कारण होने वाली जाम की समस्या को लेकर आज नगर के जैन समाज के अध्यक्ष अनिल कुमार जैन ने नगर में बाईपास मार्ग के निर्माण को एक ज्ञापन तहसीलदार धीरेंद्र कुमार सिंह को सौंपा। जिसमें उन्होने कहा है कि नगर के खैरी बस स्टैंड से लेकर अंबियापुर चौराहे तक बदायूं-बिजनौर हाइवे नगर के मध्य होकर गुजर रहा है। जिसके कारण नगर में भारी वाहनों का आवागमन काफी बना रहता है। साथ ही क्षेत्र की जनता को जाम की समस्या से जूझना पड़ता है। इन सभी समस्याओं को ध्यान में रखते हुए नगर में बाईपास का निर्माण अति आवश्यक हो गया है। इसलिए लोक निर्माण विभाग को चाहिए वह नगर में शीघ्र बाईपास का निर्माण कराएं। इस मौके पर प्रशांत जैन, अनूप कुमार जैन, टीटू जैन, अजीत कुमार आदि मौजूद रहे।