सहसवान। मंडलायुक्त आर रमेश ने संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंच कर फरियादियों की शिकायतें सुनीं और तहसील स्तरीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। समाधान दिवस में कुल 26 शिकायतें आईं। इसमें सर्वाधिक शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित थीं। संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान अचानक मंडलायुक्त के पहुंचने की खबर मिलते ही प्रशासन सतर्क हो गया। दोपहर एक बजे मंडलायुक्त तहसील पहुंचे। उसके बाद एसडीएम कार्यालय में पहुंचे। मंडलायुक्त ने अभिलेखों के रखरखाव को देखा और कुछ अभिलेख भी चेक किए। संपूर्ण समाधान दिवस में लोगों की शिकायतें सुनी और संबंधित अधिकारियों को तत्काल निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि शिकायतों का समय से निस्तारण किया जाए। इसमें लापरवाही ना करें। संपूर्ण समाधान दिवस में 26 शिकायतें पहुंची जिसमें सर्वाधिक 14 राजस्व विभाग, आठ पुलिस और शेष विकास व पूर्ति विभाग की थीं।इस मौके पर एसडीएम महिपाल सिंह, तहसीलदार शिवकुमार शर्मा, सीओ प्रेम कुमार थापा, कोतवाल पंकज लवानिया आदि मौजूद रहे।