समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक आयोजित

IMG_20210904_131656
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूं।समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक सपा जिलाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह यादव की अध्यक्षता में सपा कार्यालय पर आयोजित की गई,बैठक का संचालन युवजन सभा के जिलाध्यक्ष भानु प्रकाश ने किया।बैठक को सम्बोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह यादव ने कहा कि वर्तमान में प्रदेश की भाजपा सरकार ने पूरे साढे चार तक कोई विकास का नया कार्य पूरे उत्तर प्रदेश में नहीं किया,अखिलेश यादव की सपा सरकार में किये गए कार्यो का ही उद्घाटन और शिलान्यास करते रहे और जब अब भाजपा नेताओं को साफ प्रतीत हो रहा है कि पूरे प्रदेश की जनता में भाजपा व उनके नेताओं के खिलाफ भारी रोष व्याप्त है और 2022 में भाजपा का उत्तर प्रदेश से सफाया तय है,तब उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ घोषणाओं पर घोषणाएं किये जा रहे हैं।आमजनता पूछना चाहती है जो घोषणाएं योगी आदित्यनाथ कर रहे हैं वो सारे कार्य उन्होंने पिछले साढे चार साल में क्यो नहीं किये।प्रदेश की भोली भाली जनता ये समझ चुकी है कि पिछली बार 2017 मे बहला फुसला कर उनसे वोट तो लिया गया परन्तु ऐसी कोई भी योजना या कार्यक्रम नहीं चलाये गए जिसमें आमजनता का हित निहित हो।आगे कहा कि थाने व तहसील भाजपा नेताओं के दलाली के अड्डे बन चुके हैं,गरीब जनता का जायज़ काम भी बिना घूस के नहीं किया जा रहा है।आने वाले 2022 के विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की जनता समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहती है।इस मौके पर सहसवान से विधायक ओमकार सिंह यादव, पूर्व विधायक आशीष यादव,पूर्व विधायक मुस्लिम खाँ, डी0 सी0 बी0 के पूर्व चेयरमैन ब्रजेश यादव,डी0 सी0 डी0 एफ0 के पूर्व चेयरमैन हिमांशु यादव, जिलामहासचिव यासीन अहमद गद्दी,बलवीर सिंह यादव,राजीव राज गुप्ता,उदयवीर शाक्य,मोहम्मद नजर,सलीम अहमद,राजपाल शर्मा,साजिद अली,शशांक यादव,ओमवीर सिंह, अशोक यादव,विवेक यादव, मनोहर सिंह, किशोरीलाल शाक्य, भानु प्रकाश, स्वाले चौधरी, नरोत्तम सिंह, वैभव उपाध्याय,संतोष कश्यप, मोहम्मद मियाँ,ऋषिपाल दिवाकर,रामेश्वरशाक्य,ज़ान आज़ाद,अलका यादव,सतेंद्र पाल सिंह,फरहत अली,फहीमुद्दीन,सोमेंद्र यादव,अली अल्वी,वी0 एस0 कठेरिया,मज़हर उद्दीन,ममता शाक्य,लताफत हुसैन,राजेन्द्र सिंह यादव,राजपाल सिंह राजू,जीतेश एन0 लाल,रनधीर सिंह,राममोहन,अतुल पटेल,आकाश मिश्रा, गोपिबल्लभ शर्मा,दफेदार सिंह, वासित हुसैन,के0 के0 साहू,डोरी लाल बघेल,सुभाष यादव,ध्रुव यादव,अमन भारती,बालिस्टर सिंह,टिंकू शाक्य,प्रेमवती,आरती,ज्योति,रामा देवी,खुशबू मथुरिया,रूपा यादव,आकाश दिवाकर,रजत सिंह,सरताज अल्वी,लाल मो0 अंसारी,हिमन्चल यादव,प्रभात अग्रवाल आदि सहित तमाम लोग मौजूद रहे

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights