माइक्रोप्लान बनाकर करें कार्य

IMG_8995
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow


बदायूं। जिलाधिकारी दीपा रंजन की अध्यक्षता में 07 से 16 सितम्बर, 2021 तक चलने वाले विशेष हाउस टू हाउस सर्वे अभियान सम्बंधी बैठक मुख्य विकास अधिकारी निशा अनंत, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 विक्रम सिंह पुंडीर, जिला विकास अधिकारी चन्द्र शेखर व अन्य सम्बंधित अधिकारियों के साथ शुक्रवार को कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में आयोजित की गई। इस अभियान का लक्ष्य है कि स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर बुखार के लक्षणयुक्त व्यक्तियों की सूचीबद्ध करना, क्षय रोग के लक्षण वाले व्यक्तियों की पहचान कर सूचीबद्ध करना तथा वेक्टर जनित रोगों के संभावित व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें सूचीबद्ध करने का कार्य करेंगी।
डीएम ने निर्देश दिए कि हाउस टू हाउस अभियान में लगी सभी टीमो को प्रशिक्षित किया जाये। समय से माइक्रोप्लान बनाकर सभी सहयोगी विभागों को भी शेयर कर दिया जाए। प्रभावित क्षेत्रों में अभियान पर विशेष जोर दिया जाए। जिले या ब्लॉक पर रैपिड रेस्पॉन्स टीम को तैयार रखा जाए, जिससे सूचना प्राप्त होते ही उचित कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके।
बुखार से पीड़ित व्यक्तियों, कोविड तथा क्षय रोग के लक्षणयुक्त व्यक्तियों, नियमित टीकाकरण से छूटे बच्चों तथा 45 साल से अधिक आयु के जिन लोगों ने कोविड की पहली खुराक नहीं ली उनकी पहचान करने और सूची बनाने के लिए सात सितम्बर से 16 सितम्बर तक विशेष अभियान चलाया जायेगा। नियमित टीकाकरण से वंचित बच्चों की सूची बनायी जाए और उनका टीकाकरण किया जाए। लोगों को इस बात के लिए जागरूक करना है कि अपना कोविड टीकाकरण अवश्य करायें और टीकाकरण करवाने के बाद भी कोरोना से बचाव के प्रोटोकॉल का पालन अवश्य करें। पल्स पोलियो की तर्ज पर जिले के सभी आवासों का गृह भ्रमण कर सूची तैयार की जाएगी। अभियान में आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की दो सदस्यीय टीम बनायीं जाए, जो घर-घर जाकर लोगों की सूचना एक निर्धारित प्रारूप में भरेंगी।
  टीम के द्वारा पल्स पोलियो की तर्ज पर हर घर की दीवार पर भ्रमण का अंकन किया जायेगा। सर्वे के पूरा होने के बाद हर घर पर जागरूकता के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा तैयार स्टीकर लगाया जायेगा। सर्वे के दौरान यदि टीम को सीवियर एक्यूट रेस्पिरेट्री इन्फेक्शन(सारी) का कोई रोगी मिलता है तो उसकी पल्स ऑक्सीमीटर से तुरंत जांच करने के बाद इसकी सूचना तत्काल प्रभारी चिकित्साधिकारी या जोनल अधिकारी को दी जाएगी। ऐसे रोगियों को तत्काल डेडिकेटेड कोविड क्वेरेंटाईन इकाई में भेजा जाएगा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow


जिला मलेरिया अधिकारी ने अवगत कराया कि जनपद के पांच विकास खण्डों के 341 ग्रामों मलेरिया प्रभावित है। क्षेत्र में टीमें निरंतर कार्य कर रही हैं। डीएम ने निर्देश दिए कि टीमें गांव में जाकर ग्राम प्रधानों के साथ बैठक कर जागरुकता लाएं, टेस्टिंग का कार्य नियमित रूप से चलता है, घर में जल भराव न हो, एंटी लारवा का छिड़काव होता रहे, टीमें समय से पहंुचे, टीमों को लक्ष्य निर्धारित किए जाएं। प्रभावित व्यक्ति का मलेरिया संक्रमण अन्य लोगों में न फैले इसके लिए ऐसे प्रभावित व्यक्ति मच्छरदानी का प्रयोग अवश्य करें। मलेरिया संक्रमित मरीजों को राजकीय मेडीकल कॉलेज एवं जिला पुरुष चिकित्सालय में भर्ती कराएं। सीएमएस ने अवगत कराया है कि मलेरिया प्रभावित व्यक्तियों के लिए समस्त प्रकार की व्यवस्थाएं पूर्ण हैं। डीएम ने निर्देश दिए कि सभी दवाओं एवं जांचो की व्यवस्था दुरुस्त रहे। सभी सीएचसी एवं पीएचसी पर मलेरिया जांच किट, दवाएं सहित अन्य व्यवस्थाएं पर्याप्त मात्रा में मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights