बदायूँ। 7 सितम्बर को कादर चौक ब्लॉक और उझानी ब्लॉक के यादव बाहुल्य गाँव अल्लापुर चमारी, चेतू नगला, निजामपुर के 13 लोगो की बागपत मे एक्स्प्रेसवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में अपनी जाने गवाने वाले लोगो के पीड़ित परिवारो को सात्वना देने आज पूर्वमंत्री आबिद रज़ा ग्राम अल्लापुर चमारी, चेतू नगला, निजामपुर पहुंचे । उन्होंने कहा कि जिन लोगों की इस हादसे में मौते हुई है हमारी पूरी संवेदनाए उनके परिवारों के साथ है हम इस दुख की घड़ी में उनके साथ खड़े हैं । उन्होंने सरकार से मृतकों के परिवारों को 50-50 लख रुपए और घायलों के परिवारों को 10-10 लाख रुपए देने की मांग की । पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने कहा एक्सप्रेसवे पर एंबुलेंस की सुविधा होना चाहिए उन्होंने कहा यदि एक्सप्रेस वे पर एंबुलेंस की सुविधा होती तो तत्काल चिकित्सा सेवा के द्वारा मृतकों की जान बचाई जा सकती थीइस मौके पर पूर्वमंत्री आबिद रज़ा के साथ मुख्य रूप से , विनोद यादव,शशांक यादव ,हर्षित यादव लालू यादव, राजवीर यादव , विजय यादव, अनिल यादव, बृजेंद्र सिंह यादव, मास्टर कल्याण यादव ,मनीष यादव ,देवेंद्र यादव, कृष्ण पल यादव, शिवराज यादव , भगवान सिंह यादव आदि मौजूद रहे