बदायूँ। आवास विकास स्थित राजकीय महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में वाणिज्य संकाय के शोध छात्र श्री हरित कुमार वर्मा का पीएच.डी. प्री-सबमिशन प्रस्तुतीकरण सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। शोध छात्र का विषय “An Analytical Study of Forensic Accounting Effectiveness in Preventing the Financial Frauds” (वित्तीय धोखाधड़ी को रोकने में फोरेंसिक अकाउंटिंग प्रभावशीलता का विश्लेषणात्मक अध्ययन) रहा। उक्त शोध कार्य पूर्व प्राचार्य एवं वाणिज्य के प्रोफेसर डॉ नरेन्द्र कुमार बत्रा के निर्देशन में पूर्ण किया गया है। पूर्व प्राचार्य डॉ नरेन्द्र कुमार बत्रा ने कहा कि फोरेंसिक अकाउंटिंग आज के समय में वित्तीय अनियमितताओं को रोकने का एक सशक्त माध्यम है और यह शोध वाणिज्य जगत के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा। शोध छात्र अडानी ग्रुप के चार्टेड अकाउंटेंट हरित कुमार वर्मा ने अपने शोध ग्रन्थ की विस्तारपूर्वक विवेचना करते हुए शोध विशेषज्ञों एवं वाणिज्य विषय के छात्र छात्राओं के प्रश्नों का उत्तर दिया। सेमिनार में रिसर्च एडवाइजरी कमेटी के सदस्यों, महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकों एवं शोध छात्रों ने प्रतिभाग कर अपने बहुमूल्य सुझाव प्रदान किये। कार्यक्रम का संचालन डॉ राकेश कुमार जायसवाल ने किया। अंत में प्राचार्या लेफ्टिनेंट डॉ श्रद्धा गुप्ता द्वारा सभी के प्रति आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर डॉ मनोज कुमार शर्मा, डॉ अनिल कुमार, डॉ राजधन, डॉ सतीश सिंह यादव, डॉ बबीता यादव, डॉ सारिका शर्मा, डॉ दिनेश कुमार, डॉ संजय कुमार, डॉ सरिता यादव, डॉ राशेदा खातून, डॉ जुनैद आलम, डॉ ज्योति विश्नोई आदि उपस्थित रहे।