बरेली। शिक्षक दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, बरेली की ओर से शिक्षकों के सम्मान में एक समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महासभा के अध्यक्ष मुकेश सक्सेना ने की, जिसमें समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने भाग लिया। मुकेश सक्सेना ने कहा कि शिक्षक दिवस भारत के महान शिक्षाविद, दार्शनिक और पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र निर्माण के प्रेरणा स्रोत होते हैं तथा विद्यार्थियों के भविष्य को दिशा देने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका होती है।समारोह में प्रज्ञा शंकर, रश्मि सक्सेना, विधान रॉय, विकल्प सक्सेना, आलोक सेठ और निधि वर्मा को मोमेंटो और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वीरेंद्र रायजादा, सुधीर मोहन, संतोष सक्सेना, राजेश सक्सेना, श्यामदीप सक्सेना, मीरा मोहन, अतुल सक्सेना, अमित आनंद, मंजू लता, मनोहर लाल, अंश सक्सेना, अभिषेक सक्सेना, रजनी सक्सेना, सर्वेश सक्सेना, भुवनेश सक्सेना, शिवाजी सक्सेना सहित बड़ी संख्या में महासभा के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष मुकेश सक्सेना ने सभी अतिथियों और उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करते हुए समारोह के समापन की घोषणा की।