मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 14 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 22.0 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ

खानकाह-ए-नियाज़िया की ओर से लंगर-ए-इमाम हसनؑ का आयोजन

August 14, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। 29 सफ़र 1448 हिजरी, शुक्रवार को इमाम हसन अलैहिस्सलाम की शहादत के अवसर पर खानकाह-ए-नियाज़िया की ओर से करबला, बाक़रगंज, बरेली में श्रद्धा एवं अकीदत के साथ लंगर-ए-इमाम हसनؑ का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने शिरकत की। लंगर में विभिन्न प्रकार के भोजन, फल एवं आइसक्रीम वितरित की गई। साथ ही जरूरतमंद और गरीब परिवारों में राशन भी तकसीम किया गया, ताकि इस मौके पर सेवा और इंसानियत का पैगाम आम हो।
कार्यक्रम के दौरान जुलूस भी निकाला गया, जिसमें खानकाह-ए-नियाज़िया से जुड़े साहबज़ादगान, मुरिदान एवं अकीदतमंदों ने भाग लिया। जुलूस में कमाल मियां नियाज़ी, ज़ाहिद मियां नियाज़ी, राज़ी मियां नियाज़ी, जुनैदी मियां नियाज़ी, अस्करी मियां नियाज़ी सहित खानकाह-ए-नियाज़िया के तमाम साहबज़ादगान और मुरिदीन मौजूद रहे।
यह कार्यक्रम सुबह लगभग 10 बजे से शाम 3 बजे तक चला। पूरे कार्यक्रम के दौरान अकीदतमंदों ने इमाम हसन अलैहिस्सलाम की शहादत को याद करते हुए उनकी सीरत, सब्र, सखावत और इंसानियत के पैगाम को आम करने का संकल्प लिया।
खानकाह-ए-नियाज़िया की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य इमाम हसनؑ की याद में खिदमत-ए-खल्क, जरूरतमंदों की सहायता और आपसी भाईचारे का संदेश देना ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights