सिंथेटिक्स एंड केमिकल्स की जमीन पर एमएसएमई टाउनशिप विकसित करने की मांग
August 11, 2026By admin0 comments
👁0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
WhatsAppImage2026-08-15at31412PM
WhatsAppImage2026-02-15at42246PM
WhatsAppImage2025-01-28at185417
WhatsAppImage2026-04-18at13010PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM
WhatsAppImage2024-01-16at121909
WhatsAppImage2025-04-15at90710PM
WhatsAppImage2023-06-02at74514PM1
IMG-20240118-WA0003
WhatsAppImage2023-01-27at82310PM
Screenshot286
WhatsAppImage2023-01-23at31821PM1
Screenshot500
WhatsAppImage2023-05-04at112513AM
WhatsAppImage2023-01-04at122336PM
WhatsAppImage2024-02-05at181335
Screenshot247
WhatsAppImage2023-01-29at22819PM
WhatsApp-Image-2022-10-26-at-44911-PM-1024x569
imgonline-com-ua-resize-WIwUWE3jYK6r
CoolerImporiumPDF1pdf
WhatsAppImage2026-03-25at13839PM
alphabetschool
बरेली। दिल्ली हाईवे, फतेहगंज पश्चिमी में प्रस्तावित लघु, सूक्ष्म एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) टाउनशिप योजना को लेकर एस. एंड सी. कर्मचारी यूनियन ने मंडलायुक्त को ज्ञापन सौंपा। यूनियन ने सुझाव दिया कि टाउनशिप के लिए प्रस्तावित 125 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण सिंथेटिक्स एंड केमिकल्स लिमिटेड (रबड़ फैक्टरी) की निष्प्रयोजित पड़ी करीब 1170 एकड़ भूमि में से किया जाए। यूनियन का कहना है कि इससे किसानों की जमीन अधिग्रहित करने की जरूरत नहीं पड़ेगी और सरकार की लागत भी कम होगी। फैक्टरी कॉलोनी में करीब 80 प्रतिशत बुनियादी ढांचा पहले से मौजूद है, जिससे आंतरिक विकास पर प्रस्तावित करीब 240 करोड़ रुपये के खर्च में भी कमी आ सकती है। यूनियन ने कहा कि इससे सरकार को आर्थिक लाभ मिलने के साथ परियोजना को विकसित करने में भी सुविधा होगी।ज्ञापन में मजदूरों के लंबित वैधानिक देयकों के निस्तारण की मांग भी उठाई गई। यूनियन के अनुसार 19 जुलाई 2024 को लखनऊ में हुई बैठक में जिलाधिकारी बरेली ने मजदूरों की करीब 247 करोड़ रुपये की देनदारी बताई थी। यूनियन ने बताया कि फैक्टरी 15 जुलाई 1999 को बंद हुई थी। करीब 1446 कर्मचारियों के क्लेम प्रस्तुत किए गए थे, जिनमें से लगभग 1045 मजदूरों को जनवरी 2023 में क्लेम लेटर भेजे जाने का दावा किया गया है। यूनियन ने शासन से प्रस्ताव को मंजूरी दिलाने की मांग की है।