26 अक्टूबर को निकलने वाली महर्षि वाल्मीकि शोभायात्रा के अंशु बने अध्यक्ष , अभिजीत कठेरिया ‘गोलू’लपल बने स्वागत समिति के अध्यक्ष

WhatsApp Image 2026-08-11 at 6.57.48 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। प्रेमनगर स्थित प्राचीन भगवान वाल्मीकि आश्रम में महर्षि भगवान वाल्मीकि जी महाराज के प्रकटोत्सव एवं आगामी 26 अक्टूबर को निकलने वाली भव्य शोभायात्रा की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में समाज के पूर्व एवं वर्तमान अध्यक्षों, संरक्षकों, संयोजकों, स्वागत अध्यक्षों सहित विभिन्न प्रतिनिधियों एवं गणमान्य समाजबंधुओं ने सहभागिता की।
बैठक में सर्वसम्मति एवं सर्वमत से विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी अंशु आर्या को भगवान वाल्मीकि शोभायात्रा प्रबंध समिति का अध्यक्ष चुना गया। वहीं युवा नेतृत्व को जिम्मेदारी देते हुए अभिजीत कठेरिया ‘गोलू’ को स्वागत समिति का अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। दोनों के नामों की घोषणा होते ही उपस्थित राजकुमार समदर्शी समाजबंधुओं ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया और शुभकामनाएं दीं।बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी 26 अक्टूबर सोमवार को महर्षि भगवान वाल्मीकि जी महाराज के प्रकटोत्सव के अवसर पर भव्य शोभायात्रा श्रद्धा और धूमधाम के साथ निकाली जाएगी। शोभायात्रा की रूपरेखा, व्यवस्थाओं एवं विभिन्न जिम्मेदारियों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि शोभायात्रा शांतिपूर्ण, स्वच्छ, अनुशासित एवं सभ्य वातावरण में निकाली जाएगी, जिससे समाज की एकता, भाईचारे और सामाजिक सौहार्द का संदेश पूरे बरेली जनपद में पहुंचे। गणमान्य समाजबंधुओं ने आयोजन को सफल एवं ऐतिहासिक बनाने के लिए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। साथ ही समाज के सभी लोगों से अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता करने की अपील की गई।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights