नीट में फिजिक्सवाला के छात्रों ने किया शानदार प्रदर्शन, बरेली में मेधावियों का हुआ सम्मान

WhatsApp Image 2026-07-18 at 7.47.27 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। शिक्षा कंपनी फिजिक्सवाला ने नीट-यूजी 2026 में अपने छात्रों के उत्कृष्ट प्रदर्शन का जश्न मनाया। संस्थान के अनुसार इस वर्ष उसके कई छात्रों ने ऑल इंडिया रैंक में उल्लेखनीय स्थान हासिल किए हैं। रविकांत दिवाकर ने एआईआर-55, शिवांश आनंद ने एआईआर-152, दिव्यांश जायसवाल ने एआईआर-173 और साक्षी कुमारी ने एआईआर-192 प्राप्त कर संस्थान का नाम रोशन किया।
संस्थान ने बताया कि छात्रों की सफलता ऑनलाइन कोर्स और टेक-इनेबल्ड पीडब्ल्यू विद्यापीठ सेंटरों के माध्यम से उपलब्ध कराए जा रहे लर्निंग इकोसिस्टम का परिणाम है, जहां विद्यार्थी अपनी सुविधा और सीखने की शैली के अनुसार तैयारी करते हैं।
फिजिक्सवाला के संस्थापक एवं सीईओ अलख पांडे ने सभी सफल अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए कहा कि उनकी मेहनत, अनुशासन और समर्पण ही इस सफलता की असली वजह है। उन्होंने उन छात्रों का भी हौसला बढ़ाया, जिन्हें इस बार अपेक्षित सफलता नहीं मिली और कहा कि एक परीक्षा किसी की पूरी क्षमता या भविष्य का पैमाना नहीं होती।
बरेली में आयोजित सम्मान समारोह में नीतीश यादव एआईआर-576 , हर्षित शर्मा एआईआर-825 और यश गौर एआईआर-1017 सहित कई सफल छात्रों को सम्मानित किया गया। इस दौरान छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय नियमित अभ्यास, शिक्षकों के मार्गदर्शन और डाउट सॉल्विंग सिस्टम को दिया।रविकांत दिवाकर ने कहा कि वीडियो सॉल्यूशंस और कॉन्सेप्ट आधारित पढ़ाई से कठिन विषयों को समझना आसान हुआ। वहीं शिवांश आनंद ने बताया कि डेली प्रैक्टिस पेपर, नियमित टेस्ट और शिक्षकों के मार्गदर्शन ने परीक्षा में समय प्रबंधन और आत्मविश्वास बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।फिजिक्सवाला के अनुसार उसका कोचिंग मॉडल किफायती और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर आधारित है। इसमें डेली प्रैक्टिस प्रश्न, मॉक टेस्ट, 24×7 डाउट रेजोल्यूशन और एआई आधारित पर्सनलाइज्ड रिवीजन जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। संस्थान के मुताबिक इस वर्ष करीब 20 लाख विद्यार्थियों ने नीट-यूजी 2026 परीक्षा दी, जिनमें से 11.21 लाख अभ्यर्थी मेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए सफल घोषित हुए।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights