सात दिन बाद कब्र से निकाला विधायक की साली महिला का शव, परिजनों ने लगाया जहर देकर हत्या का आरोप, पोस्टमार्टम खोलेगा मौत का राज

WhatsApp Image 2026-07-18 at 7.43.59 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। बरेली कब्र में दफन 50 वर्षीय महिला की मौत का रहस्य अब पोस्टमार्टम से खुलेगा। मायके पक्ष के जहर देकर हत्या के आरोप के बाद प्रशासन हरकत में आया और सात दिन बाद शनिवार को कब्र की खुदाई कर शव बाहर निकलवाया। पुलिस अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।बहेड़ी थाना क्षेत्र के मोहल्ला बाजार निवासी मोहम्मद ताहिर की 50 वर्षीय पत्नी तबस्सुम जो की बहेड़ी विधायक अताउर्रहमान की साली है 12 जुलाई को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। परिजनों ने उसी दिन स्थानीय कब्रिस्तान में शव को दफना दिया। मृतका का मायका उत्तराखंड के हल्द्वानी में है। मृतका के परिजनों का आरोप है कि उन्हें तबस्सुम की मौत की जानकारी तक नहीं दी गई। उनका कहना है जहर देकर मार दिया। जल्दबाजी में शव को दफनाकर पूरे मामले को दबाने का प्रयास किया गया।मृतका के भाई ने डीएम से की थी शिकायत16 जुलाई को मृतका के भाई जहीम इलियास ने जिलाधिकारी अविनाश सिंह से शिकायत कर आरोप लगाया कि उनकी बहन को जहर देकर मार दिया गया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि साक्ष्य मिटाने की नीयत से शव को बिना मायके पक्ष को सूचना दिए दफना दिया गया। शिकायत के बाद जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने एसएसपी अनुराग आर्य को जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।नायब तहसीलदार की मौजूदगी में हुई खुदाईएसएसपी अनुराग आर्य के निर्देश पर शनिवार को बहेड़ी पुलिस ने नायब तहसीलदार की मौजूदगी में कब्र की खुदाई कराई। भारी पुलिस बल की निगरानी में शव को बाहर निकालकर पंचनामा भरा गया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी भी कराई गई पोस्टमार्टम रिपोर्ट तय करेगी आगे की कार्रवाई।
बहेड़ी इंस्पेक्टर दिनेश कुमार शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण स्पष्ट होंगे। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मायके पक्ष की शिकायत के आधार पर ससुराल पक्ष से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights