बदायूं में 19 जुलाई को गूंजेगा श्रीजगन्नाथ महाप्रभु का दिव्य संकीर्तन, भगवान श्रीराधारमण जी की अष्टयाम सेवा महोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह

WhatsApp Image 2026-07-18 at 7.37.52 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। शहर 19 जुलाई को भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के रंग में रंगने जा रही है। अखिल भारतीय श्री राधा माधव संकीर्तन मंडल, बदायूं पुरी के तत्वावधान में श्री रघुनाथ मंदिर (पंजाबी मंदिर), रामबाड़ा में भगवान श्रीराधारमण जी का भव्य अष्टयाम सेवा महोत्सव आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर भगवान श्रीजगन्नाथ महाप्रभु, भगवान बलभद्र एवं माता सुभद्रा महारानी के दिव्य संकीर्तन, भजन-कीर्तन और दर्शन का आयोजन होगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
महोत्सव की शुरुआत प्रातः 5:00 बजे मंगला सेवा के साथ होगी। इसके बाद 8:30 बजे धूप आरती सेवा, 9:30 बजे श्रृंगार सेवा, 12:00 बजे राजभोग, सायं 4:00 बजे उत्थापन सेवा, 7:00 बजे संध्या आरती, रात्रि 9:00 बजे दर्शन तथा 10:30 बजे शयन आरती के साथ अष्टयाम सेवा का समापन होगा। पूरे दिन मंदिर परिसर में भक्ति, संगीत और संकीर्तन की अविरल धारा प्रवाहित होगी।
राधा माधव मंडल के प्रमुख कृपापात्र राहुल रस्तोगी ने बताया कि सायंकाल 7 बजे से हरि इच्छा तक विशेष श्रीजगन्नाथ महोत्सव एवं अखंड संकीर्तन आयोजित किया जाएगा। इस दौरान श्रद्धालु भगवान श्रीजगन्नाथ महाप्रभु के पावन नाम-संकीर्तन, मधुर भजनों और दिव्य झांकियों का दर्शन कर आध्यात्मिक आनंद का अनुभव करेंगे। उन्होंने कहा कि यह आयोजन केवल धार्मिक अनुष्ठान ही नहीं, बल्कि समाज में भक्ति, प्रेम और सांस्कृतिक एकता का संदेश देने का माध्यम भी है।
उन्होंने बताया कि आयोजन की सभी तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए श्री प्रिया कपिल रस्तोगी के आवास पर मंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा पर चर्चा करते हुए विभिन्न सेवाओं, व्यवस्थाओं और जिम्मेदारियों का विभाजन किया गया, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और आयोजन गरिमापूर्ण ढंग से संपन्न कराया जा सके।बैठक में कपिल रस्तोगी, प्रिया रस्तोगी, विनोद मथुरिया, दीप्ति मथुरिया, दीपांक रस्तोगी, दीप्ति रस्तोगी, कल्पना रस्तोगी, अनूप वैश्य, मनोज गुप्ता, रूपम गुप्ता, राजीव गुप्ता, सोनम गुप्ता, राजीव वैश्य, नीतू वैश्य, राजकमल गुप्ता, रंजना गुप्ता सहित मंडल के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने आयोजन को सफल बनाने के लिए अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन करने का संकल्प लिया।अखिल भारतीय श्री राधा माधव संकीर्तन मंडल ने जिले एवं आसपास के क्षेत्रों के समस्त धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे परिवार सहित इस भव्य आध्यात्मिक महोत्सव में सहभागिता करें, भगवान श्रीराधारमण जी एवं श्रीजगन्नाथ महाप्रभु के दिव्य दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित करें तथा संकीर्तन के माध्यम से आध्यात्मिक वातावरण को और अधिक भक्तिमय बनाने में अपनी सहभागिता निभाएं। आयोजन को लेकर मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है और श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights