शराव के नशे में धुत्त युवक की बाइक फिसली,घायल

0c869806-3289-47f6-b749-ad53a62f3b5b
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उझानी।कोतवाली क्षेत्र के बरेली-मथुरा हाइवे पर एक गांव के समीप शराव के नशे में युवक की बाइक अनियंत्रित होकर फिसलने से युवक घायल हो गया।सड़क किनारे पड़े बाइक सवार को देख राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस व एम्बुलेंस को दी।घटना की सूचना पर पीआरवी 112 व एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और घायल बाइक सवार को एम्बुलेंस द्वारा नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

गुरुवार की दोपहर साढ़े तीन बजे के समीप थाना सहसवान क्षेत्र के ग्राम सलामतपुर निवासी रामवीर (28) पुत्र धर्मपाल शराव के नशे में बाइक से कछला की तरफ से उझानी आ रहा था वह जैसे ही थाना उझानी क्षेत्र के बरेली-मथुरा हाइवे पर ग्राम हरहरपुर पुलिया से आगे पेट्रोल पम्प के समीप पहुंचा तो नशे में धुत्त युवक की बाइक फिसल गई जिससे युवक घायल हो गया।राहगीरों ने घटना की सूचना पीआरवी 112 व एम्बुलेंस को दी।घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पीआरवी पर तैनात कांस्टेबिल कामेश्वर यादव ने घायल रामवीर यादव को एम्बुलेंस द्वारा नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को दी।वहीं शराव के नशे में धुत्त युवक की पैंट की अंदर वाली जेब से 28 हजार पाँच सौ रुपये भी निकले हैं।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights