बरेली। मानव सेवा क्लब के तत्वावधान में रविवार को हार्टमैन पुल के नीचे काशी वृद्धाश्रम में अंतरराष्ट्रीय मातृत्व दिवस पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वृद्धाश्रम की आठ प्रवासी माताओं को हार पहनाकर सम्मानित किया गया और उन्हीं से केक कटवाया गया। सभी माताओं के चेहरे खिल उठे उनके मन में अपनेपन का भाव जागृत हुआ।उन्हें सुख की अनुभूति हुई कि अब भी कोई इस जग में अपना है जो हमारे लिए अपनेपन की सोच रखता है।उनके साथ भजन भी गाये गए। उनका चरण वन्दन भी किया गया। उनको उनकी पसंद की चीजें खिलाई गईं और जरूरत का सामान बांटा गया। मानव सेवा क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने बताया कि वह हर दिवस और त्यौहार को वृद्धाश्रम में करके महत्वपूर्ण बनाते हैं और उनको खुशियां बांटने का प्रयास करते हैं। कार्यक्रम में क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा,सुनील कुमार शर्मा,जितेंद्र सक्सेना, राजेश सक्सेना, अनिल सक्सेना,मीरा मोहन,सुधीर मोहन, बिपिन कुमार गर्ग,यतीन्द्र शर्मा,प्रीति सक्सेना,विजय कपूर सहित अनेक लोगों ने कार्यक्रम में सक्रिय रूप से सहयोग किया।