बरेली। शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की जयंती के अवसर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी करणी सेना एवं राष्ट्रीय सेवा संघ द्वारा धूमधाम के साथ महाराणा प्रताप शौर्य यात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ सेठ दामोदर स्वरूप पार्क से हुआ, जो पटेल चौक होते हुए महाराणा प्रताप जिला अस्पताल पहुंची।यात्रा के दौरान उपस्थित लोगों ने महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर पुष्प वर्षा कर माल्यार्पण किया तथा उनके शौर्य और बलिदान को नमन किया। कार्यक्रम में देशभक्ति और समाजिक एकता का संदेश भी दिया गया। इस मौके पर करणी सेना जिला अध्यक्ष कौशल ठाकुर, राष्ट्रीय सेवा संघ प्रदेश महामंत्री सोनू ठाकुर, जितेंद्र ठाकुर, विपिन ठाकुर, सचिन ठाकुर, बस राजपूत, पंकज राजपूत, सुरेंद्र सिंह चौहान, मुकेश चौहान, अरुण चौहान, ठाकुर मनोज सिंह, संदीप शुक्ला, राधिका ठाकुर, नितिन पटेल सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।