बदायूँ। थाना वजीरगंज में शनिवार को आयोजित थाना दिवस/समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी अवनीश राय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने पहुंचकर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। अधिकारियों ने शिकायतों के विधिक, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।थाना दिवस के दौरान अधिकारियों ने जनशिकायतों की निष्पक्ष जांच कर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना दिवस/समाधान दिवस रजिस्टर का निरीक्षण भी किया गया तथा अभिलेखों को अद्यावधिक रखने के निर्देश दिए गए।इस दौरान प्रभारी निरीक्षक वजीरगंज सहित थाना स्टाफ एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने कहा कि जनता की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए, ताकि लोगों को समय पर न्याय मिल सके।