बाबा इन्टरनेशनल स्कूल में शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी हुई,महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए

WhatsApp Image 2026-05-09 at 3.26.57 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बिल्सी। बाबा इन्टरनेशनल स्कूल में शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन हुआ। इस संगोष्ठी में कक्षा-P.G से कक्षा 12 तक के विद्यार्थियों के अभिभावक विद्यालय में उपस्थित हुए।बैठक का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर, व्यवहारिक विकास, अनुशासन तथा सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में उनकी भागीदारी की समीक्षा करना था। इस दौरान कक्षा अध्यापकों ने प्रत्येक छात्र की प्रगति रिपोर्ट अभिभावकों के साथ साझा की। उन्होंने छात्रों की उपलब्धियों, उनकी रुचियों तथा जिन क्षेत्रों में सुधार की आवश्यकता है, उन सभी बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की।अभिभावकों ने भी अपने विचार खुले रूप से व्यक्त किए और बच्चों की पढ़ाई, होमवर्क, समय प्रबंधन तथा ऑनलाइन/ऑफलाइन शिक्षा से संबंधित प्रश्न पूछे। शिक्षकों ने सभी प्रश्नों का संतोषजनक उत्तर दिया तथा बच्चों के बेहतर प्रदर्शन के लिए उपयोगी सुझाव भी दिए। विशेष रूप से बच्चों में अनुशासन, नियमितता और आत्मविश्वास विकसित करने पर जोर दिया गया।
विद्यालय डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय एवं विद्यालय निदेशिका साधना वार्ष्णेय ने कहा कि हमारा लक्ष्य एक ऐसा समर्थनकारी और समावेशी शिक्षा वातावरण बनाना है जो हमारे छात्रों को सफल होने में मदद करे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

अभिभावकों की भागेदारी बच्चों की शैक्षिक यात्रा में अत्यन्त महत्वपूर्ण है यह बच्चों के माता-पिता पर निर्भर करता है कि वह उन्हें कैसा वातावरण प्रदान करते हैं। बच्चों को उत्कृष्ट शिक्षण वातावरण देने के लिए विद्यालय प्रबन्धन हर समय और हर तरह से प्रयासरत है।विद्यालय प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी ने अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चे के समग्र विकास में विद्यालय और अभिभावकों की संयुक्त भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों की दैनिक दिनचर्या पर ध्यान दें, उन्हें नियमित रूप से विद्यालय भेजें, समय पर गृहकार्य करवाएं तथा मोबाइल और टीवी के उपयोग को सीमित रखें।विद्यालय प्रशासक अमित माहेश्वरी ने विद्यालय द्वारा आयोजित विभिन्न गतिविधियों, प्रतियोगिताओं और आगामी परीक्षाओं की जानकारी भी अभिभावकों को दी । साथ ही, अभिभावकों को यह भी अवगत कराया गया कि विद्यालय छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर नए प्रयास कर रहा है।इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा |

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights