एलएचएस निर्माण कार्य के चलते कई ट्रेनें रहेंगी शॉर्ट टर्मिनेट और शॉर्ट ओरिजनेट

WhatsApp Image 2026-05-09 at 1.45.06 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल में बरेली सिटी यार्ड स्थित समपार संख्या 248/स्पेशल (श्मशान भूमि) पर एलएचएस निर्माण कार्य के चलते कई ट्रेनों का संचालन अस्थायी रूप से प्रभावित रहेगा। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट और शॉर्ट ओरिजनेट करने का निर्णय लिया है।
शॉर्ट टर्मिनेशन55329 कासगंज-बरेली सिटी सवारी गाड़ी 12 से 16 मई 2026 तक बरेली जंक्शन में यात्रा समाप्त करेगी। इस दौरान गाड़ी बरेली जंक्शन और बरेली सिटी के बीच निरस्त रहेगी।
55316/55318 पीलीभीत-बरेली सिटी सवारी गाड़ी, 05402 काशीपुर-बरेली सिटी डेमू, 75304 पीलीभीत-बरेली सिटी डेमू तथा 75302 टनकपुर-बरेली सिटी सवारी गाड़ी 9 से 15 मई 2026 तक इज्जतनगर में यात्रा समाप्त करेंगी। ये ट्रेनें इज्जतनगर और बरेली सिटी के बीच निरस्त रहेंगी।
05307 टनकपुर-बरेली जंक्शन मेला स्पेशल 11, 14 और 16 मई 2026 को इज्जतनगर में यात्रा समाप्त करेगी। यह ट्रेन इज्जतनगर और बरेली जंक्शन के बीच निरस्त रहेगी।
शॉर्ट ओरिजनेशन
55328 बरेली सिटी-कासगंज सवारी गाड़ी 13 से 17 मई 2026 तक बरेली जंक्शन से संचालित होगी। यह गाड़ी बरेली सिटी और बरेली जंक्शन के बीच निरस्त रहेगी।
55315 बरेली सिटी-पीलीभीत सवारी, 55313 बरेली सिटी-लालकुआं सवारी और 75303 बरेली सिटी-पीलीभीत डेमू 9 से 15 मई 2026 तक इज्जतनगर से चलाई जाएंगी। वहीं 75301 बरेली सिटी-पीलीभीत डेमू और 05401 बरेली सिटी-रामनगर स्पेशल डेमू 10 से 16 मई 2026 तक इज्जतनगर से संचालित होंगी। ये सभी गाड़ियां बरेली सिटी और इज्जतनगर के बीच निरस्त रहेंगी।
05308 बरेली जंक्शन-टनकपुर मेला स्पेशल 12, 15 और 17 मई 2026 को इज्जतनगर से चलेगी। यह गाड़ी बरेली सिटी और इज्जतनगर के बीच निरस्त रहेगी।
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पूर्व अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights