बरेली:के थाना प्रेमनगर क्षेत्र स्थित सुर्खा वनखाना इलाके में बिजली विभाग ने शनिवार तड़के बड़े स्तर पर चेकिंग अभियान चलाया। सुबह करीब 5 बजे शुरू हुए इस अभियान में प्रेमनगर पुलिस भी मौके पर मौजूद रही। कार्रवाई के दौरान किला क्षेत्र के जेई समेत बिजली विभाग की टीम ने कई घरों की जांच की।:चेकिंग के दौरान बकाया और अनियमितता पाए जाने पर कई उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काट दिए गए। वहीं 3 से 4 घरों में बिजली चोरी कर ई-रिक्शा चार्जिंग किए जाने का मामला सामने आया। विभागीय टीम ने अवैध रूप से बिजली का उपयोग कर ई-रिक्शा चार्ज करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए चालान काटे और रिपोर्ट तैयार कर भेज दी।बिजली विभाग ने 5 घरों पर जुर्माना भी लगाया है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार बिजली चोरी और अवैध उपयोग के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा।