कैपिटल पब्लिक स्कूल में मदर्स डे उत्साह और उमंग से मनाया, छात्रों ने माँ के प्रति अपने भाव प्रकट किए
बदायूँ। आज कैपिटल पब्लिक स्कूल में मदर्स डे का आयोजन बड़े उत्साह और उमंग से मनाय गया। इस अवसर पर सभी छात्रों ने माँ के प्रति अपने भावों को अपने अपने तरीके से प्रकट किया।विद्यालय की प्रधानाचार्य मीनू सिंह ने बच्चों को मदर्स डे के बारे में बताते हुए कहा कि मदर्स डे सभी माताओं का सम्मान और प्यार का दिन है यह एक ऐसा दिन है जो हर साल माताओं का समर्पित होता है। यह दिन मई के महीने में दूसरे रविवार को मनाया जाता है। वैसे तो हम अपनी माँ के उपकारों को कभी भूल नहीं सकते लेकिन यह दिन माताओं के प्रति हमारे प्यार, सम्मान और आभार को प्रकट करने का खास मौका है।इस अवसर पर विद्यालय में कई गतिविधियों का आयोजन किया गया। जिसमें नन्हें मुन्ने छात्रों ने नृत्य गीत , गायन, कविताएँ आदि की शानदार प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। बड़े बच्चों ने कार्ड, फोटो फ्रेम, गुलदस्ते और चार्ट बनाकर माँ के प्रति अपने प्रेम को प्रदर्शित किया। कक्षा आठ की छात्राओं ने मातृ गीत पर धमाकेदार नृत्य किया और कक्षा सात के बच्चों ने ” मेरी माँ” गीत पर समूह नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।

अन्त में प्रधानाचार्य मीनू सिंह ने बच्चों को बताया कि मौ एक ऐसा शब्द होता है जिसमें पूरा ब्रहांड समाहित है वह बच्चे की प्रथम गुरू होती है, जो उसे इस दुनिया में जीवन जीने की कला सिखाती है। मौ की ममता, त्याग, प्रेम और बलिदान की किसी से भी तुलना की नहीं की जा सकती। एक माँ अनगिनत बार अपने बच्चों की खुशी को अपनी खुशी से ऊपर रखती है माँ वह ताकत है, जो हमें हर कठिनाई से लडनें की हिम्मत देती है माँ का हर शब्द आशीर्वाद की तरह होता है, जो हमें हमेशा सुकून देता है माँ की ममता जीवन का सबसे बड़ा खजाना है, जिसे हर पल संजोंकर रखना चाहिए। माँ का प्यार सच्चा और स्वार्थहीन होता है, जो हर मुश्किल में साथ देता है इसलिए मनुष्य का इस अनमोल रिश्ते का सम्मान जीवन के अंतिम पल तक करना चाहिए ।अंत में प्रधानाचार्य ने सभी का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर ममता सक्सेना, अमित जौहरी, पूनम यादव, रूपा सक्सेना, प्रियंका भटनागर, दिव्या सिंह, दीक्षा यादव, रश्मि रानी कुमकुम, आदि का योगदान सराहनीय रहा।















































































